Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से बदली अशोक कुमार गुप्ता के घर की तस्वीर

सोलर ऊर्जा से बिजली बिल में आई बड़ी राहत, स्वच्छ ऊर्जा अपनाने के लिए लोगों को किया प्रेरित

रायपुर, 23 जुलाई 2026/मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना का लाभ प्रदेशभर में आम नागरिकों तक प्रभावी रूप से पहुंच रहा है। जशपुर जिले में भी यह योजना लोगों के बिजली खर्च को कम करने के साथ-साथ स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने का सशक्त माध्यम बन रही है।

जशपुर जिले के हितग्राही श्री अशोक कुमार गुप्ता ने योजना के तहत अपने घर की छत पर रूफटॉप सोलर प्लांट स्थापित कराया है। उन्होंने बताया कि पहले उनके घर का मासिक बिजली बिल काफी अधिक आता था, जिससे नियमित आर्थिक बोझ बना रहता था। सोलर प्लांट लगने के बाद बिजली खर्च में उल्लेखनीय कमी आई है और अब बिजली बिल की चिंता लगभग समाप्त हो गई है। उन्होंने बताया कि सोलर पैनल सूर्य की ऊर्जा से बिजली का उत्पादन करता है। घरेलू उपयोग के बाद बची हुई बिजली विद्युत वितरण कंपनी के ग्रिड में चली जाती है, जिससे उन्हें अतिरिक्त आर्थिक लाभ भी प्राप्त होता है। इस व्यवस्था के कारण उनका मासिक बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

श्री गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना आम परिवारों के लिए अत्यंत लाभकारी साबित हो रही है। यह योजना बिजली बिल में बचत के साथ-साथ स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों से अधिक से अधिक संख्या में इस योजना का लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर प्रत्येक परिवार बिजली खर्च में बचत के साथ ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा सकता है।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान