Ro no D15139/23

स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी के टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी

*जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजन, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे शुभारंभ*

*छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की सचित्र जीवनी की प्रदर्शनी*

*15 से 21 अगस्त तक चलेगी प्रदर्शनी, सुबह 10.30 बजे से रात्रि 8 बजे तक कर सकेंगे अवलोकन*

*रायपुर, 14 अगस्त 2025/* भारत के 79वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग की ओर से राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रदर्शनी का शुभारंभ स्वतंत्रता दिवस के मौके पर 15 अगस्त को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय पूर्वाह्न 11बजे करेंगे।

जनसंपर्क विभाग द्वारा आयोजित इस छायाचित्र प्रदर्शनी में देश के स्वतंत्रता आंदोलन में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को सचित्र दर्शाया जाएगा, जिसमें उनकी जीवनी भी प्रदर्शित होगी। प्रदर्शनी में आजादी की लड़ाई में छत्तीसगढ़ का योगदान, अमर क्रांतिकारियों के महत्वपूर्ण दस्तावेज, स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान उनकी जीवन यात्रा, समेत स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़ी विभिन्न गतिविधियों में उनके योगदानों को प्रदर्शित किया जाएगा। इसके साथ ही इस दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन और राज्य सरकार द्वारा लागू की गई महत्वाकांक्षी व जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी भी होगी। इस प्रदर्शनी के माध्यम से प्रदेशवासियों के जीवन में हुए सकारात्मक बदलाव की झलक देखने को मिलेगी।

इस वर्ष यहाँ छायाचित्र प्रदर्शनी के साथ ही वर्चुअल रियलिटी तकनीक के माध्यम से छत्तीसगढ़ के ऐतिहासिक व सांस्कृतिक तथ्यों को दिखाया जाएगा, जो बच्चों और युवाओं के बीच खास आकर्षण का केन्द्र बनेगा। वहीं “कोन बनही गुनिया” प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन भी इस अवसर पर होगा, जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार दिए जाएँगे। गौरतलब है कि रायपुर के कचहरी चौक स्थित टाउन हॉल में यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक आयोजित होगी, जिसका सुबह 10.30 बजे से रात 8 बजे तक अवलोकन किया जा सकेगा।

  • Related Posts

    माओवाद के अंत के साथ बस्तर क्षेत्र में अब विकास को मिलेगी नई दिशा

      *वन मंत्री श्री कश्यप सुदूर ग्राम केजंग में पहुंचे* *1.20 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की दी सौगात* रायपुर, 04 अप्रैल 2026/ वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने आज…

    Read more

    टमाटर की लालिमा से चमकी किस्मत—किसान लेखराम केवट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

    *एक हेक्टेयर में टमाटर की खेती से 6 लाख रुपए की हो रही सालाना आय* रायपुर, 4 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) बिलाईगढ़ विकासखंड के महानदी तट पर बसे ग्राम…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?