Ro no D15139/23

धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ का किया गया भौतिक सत्यापन

15 लाख 59 हजार 920 रूपए मूल्य का 503.20 क्विंटल (1258 बोरा) अवैध भंडारित धान को किया गया जप्त
राजनांदगांव 05 दिसम्बर 2025। कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार जिले में अवैध धान बिक्री की रोकथाम के लिए कोचियों एवं बिचौलियों पर कड़ी कार्रवाई की जा रही है। आने वाले समय में कोचियों एवं बिचौलियों द्वारा अवैध धान की बिक्री करने की पुनरावृत्ति होने एवं संलिप्त पाए जाने पर अपराधिक प्रकरण भी दर्ज किए जा सकते हैं। इसी कड़ी में अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के नेतृत्व में राजस्व, खाद्य, सहकारिता, पंचायत एवं कृषि विभाग के संयुक्त जांच दल द्वारा धान उपार्जन केन्द्र तुमड़ीबोड़ का भौतिक सत्यापन किया गया। धान उपार्जन केन्द्र तुमडीबोड़ में ऑनलाईन रिपोर्ट अनुसार जांच दिनांक तक कुल 361 किसानों से 20562 क्विंटल (51398 बोरा) धान खरीदी किया जाना पाया गया। संयुक्त जांच दल द्वारा धान खरीदी अनुसार उपार्जन केन्द्र प्रांगण में स्टेक किए हुए धान भरे हुए बोरों की गणना की गई। गणना में धान उपार्जन केन्द्र में धान खरीदी से 1258 बोरा (503.20 क्विंटल) अधिक पाया गया। जांच में अवैध धान विक्रय करने के उद्देश्य से समिति प्रांगण में 15 लाख 59 हजार 920 रूपए मूल्य का 503.20 क्विंटल (1258 बोरा) का अतिरिक्त धान भंडारित कर रखा गया है। जांच में पाये गये अवैध भंडारित धान की जप्ती की कार्रवाई की गई। मौके पर धान उपार्जन केन्द्र प्रभारी श्री छबिल निषाद, ऑपरेटर श्री मुकेश कुमार, प्राधिकृत अधिकारी श्री सुंदरलाल वर्मा एवं अन्य हमाल उपस्थित थे।

  • Related Posts

    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से यशवंत साहू बने बिजली के उत्पादक और उपभोक्ता

    *- 3 किलोवाट सोलर रूफटॉप संयंत्र से बिजली बिल हुआ शून्य*   *- केंद्र एवं राज्य सरकार से मिली 1.08 लाख रूपए की सब्सिडी*   राजनांदगांव 10 जुलाई 2026। प्रधानमंत्री…

    Read more

    दूरस्थ वनांचल बोराई तक पहुंचीं विशेषज्ञ स्वास्थ्य सेवाएं, विशेष चिकित्सा शिविर में 243 ग्रामीणों ने लिया उपचार का लाभ”

    31 स्कूली बालिकाओं का हुआ एचपीवी टीकाकरण, राज्य शासन एवं जिला प्रशासन की पहल से सुदृढ़ हो रही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाएं   धमतरी, 10 जुलाई 2026/- राज्य शासन की मंशानुरूप…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध