Ro no D15139/23

समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन हेतु टोकन जारी करने से पहले होगा भौतिक सत्यापन

किसानों के धान का PV APP  के माध्यम से होगा सत्यापन, दल गठित

धमतरी, 09 जनवरी 2026/ (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन की प्रक्रिया 15 नवंबर 2025 से 31 जनवरी 2026 तक संचालित की जा रही है। शासन के निर्देशानुसार 08 जनवरी 2026 से टोकन जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ की गई है।
टोकन जारी करने से पूर्व समिति द्वारा उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार संबंधित कृषकों के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन अनिवार्य किया गया है। इस कार्य हेतु विभागीय स्तर पर दल का गठन किया गया है, जिसमें नोडल अधिकारी के साथ राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों को सहयोग के लिए तैनात किया गया है।
महत्वपूर्ण निर्देशों के अनुसार, पंजीकृत किसान जब टोकन जारी कराने के लिए समिति में उपस्थित होगा, तब समिति के ऑपरेटर द्वारा ऑनलाईन सोसायटी मॉड्यूल में आवेदन की प्रविष्टि की जाएगी। आवेदन की एन्ट्री होते ही संबंधित उपार्जन केंद्र के लिए प्राप्त टोकन आवेदन PV APP के माध्यम से नोडल अधिकारी के मोबाइल में स्वतः प्रदर्शित हो जाएगा। PV APP में जानकारी प्रदर्शित होने के पश्चात नोडल अधिकारी एवं दल द्वारा किसान के पास उपलब्ध धान का भौतिक सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन के दौरान धान की मात्रा क्विंटल में दर्ज की जाएगी तथा किसान के पास उपलब्ध धान के तीन फोटो PV APP के माध्यम से अनिवार्य रूप से लिए जाएंगे। भौतिक सत्यापन में पाई गई मात्रा के अनुरूप ही समिति द्वारा टोकन जारी किया जाएगा।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि एक उपार्जन केंद्र के लिए पूर्व से आबंटित नोडल अधिकारी की आईडी का उपयोग दल के अन्य सदस्य भी सत्यापन कार्य हेतु कर सकेंगे। इस व्यवस्था का उद्देश्य धान उपार्जन प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करना तथा अवैध धान की बिक्री पर प्रभावी रोक लगाना है।

  • Related Posts

    साय सरकार ने अवैध धर्मांतरण रोकने और धार्मिक स्वतंत्रता की रक्षा के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 का प्रारूप तैयार किया है

    छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य विधेयक, 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इसके मसौदे को मंजूरी दी गई है। • प्रस्तावित कानून के अनुसार बल, प्रलोभन,…

    Read more

    खाद्य मंत्री दयालदास बघेल के विभागों के लिए 6216 करोड़ रुपए से अधिक की अनुदान मांगें पारित

    *किसानों और गरीबों की खाद्य सुरक्षा पर सरकार का जोर* *धान खरीदी में पारदर्शिता और किसानों को 72 घंटे में भुगतान : खाद्य मंत्री* *73 लाख राशन कार्डधारियों को मुफ्त…

    Read more

    NATIONAL

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    राष्ट्रपति के ‘प्रोटोकॉल उल्लंघन’ पर बंगाल की ममता बनर्जी सरकार ने केंद्र को भेजी सीक्रेट रिपोर्ट, दी सफाई

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    ईरान युद्ध ‘बहुत जल्द समाप्त’ होगा: ट्रंप, IRGC का पलटवार; वॉर का द एंड हम तय करेंगे

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    अनुराग ठाकुर ने ममता को बताया जिहादियों का कायदे आजम, बोले – बांग्लादेश भेजे जायेंगे घुसपैठिये

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    Iran: तेहरान बना ‘गैस चैंबर’, इजरायली हमले के बाद आसमान से बरस रही ‘काली मौत’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    चिराग पासवान को मुख्यमंत्री बनाने की मांग, पोस्टर लगे- ‘बिहार का CM सिर्फ चिराग हो’

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे

    नेपाल चुनाव: रैपर बालेन शाह का कमाल, RSP ने 18 सीटें जीतीं, 99 पर आगे