Ro no D15139/23

लगभग 200 पदों पर भर्ती के लिए प्लेसमेंट कैम्प 16 जून को

कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में होगा आयोजन

मैनेजर, सुपरवाईजर, सर्वेयर, बीमा सखी, ग्रामीण और शहरी अभिकर्ता जैसे पदों पर होगी भर्ती

धमतरी । धमतरी जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टोरेट परिसर में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन 16 जून को किया जाएगा। सुबह 11 से शाम 4 बजे तक चलने वाले इस प्लेसमेंट कैम्प में धमतरी और रायपुर के निजी संस्थाओं द्वारा 196 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से चयनित होने वाले जिले के युवाओं को औसतन 12 हजार से 23 हजार रूपये मासिक वेतन वाला रोजगार मिल सकेगा। इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से जिला प्रबंधक, सेल्स ऑफिसर, सिक्यूरिटी गार्ड, सिक्यूरिटी सुपरवाईजर, स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, स्मार्ट मीटर ऑपरेटर, एल्यूमीनियम विंडो इंस्टालर और विंडो असेम्बलर जैसे पदों पर भर्तियां की जाएंगी। प्लेसमेंट कैम्प में रोजगार प्राप्त करने के लिए दसवीं, बाहरवीं पास से लेकर आईटीआई, ग्रेजुएशन पास हों, ऐसे प्रतिभागी शामिल हो सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए प्रतिभागियों को अपने सभी शैक्षणिक एवं तकनीकी योग्यता संबंधी दस्तावेज, निवास एवं जाति प्रमाण पत्र, रोजगार कार्यालय का पंजीयन प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साईज फोटो प्रस्तुत करने होंगे।

जिला रोजगार अधिकारी अधिकारी ने बताया कि एसबीआई लाईफ इंश्योरेंस धमतरी द्वारा जिला प्रबंधक के 5, सेल्स ऑफिसर के 3, स्टार बाउंसर्स सेक्यूरिटी एजेंसी धमतरी द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 8, रूद्रा एंटरप्रायजेस रायपुर शंकर नगर द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्निशियन और स्मार्ट मीटर ऑपरेटर के 50-50, एल्यूमिनियम विंडो इंस्टालर और एल्यूमिनियम विंडो असेंम्बलर के 10-10 तथा बॉम्बे इंटीग्रेटेड सेक्यूरिटी इंडिया लिमिटेड रायपुर द्वारा सेक्यूरिटी गार्ड के 50 और सेक्यूरिट सुपरवाईजर के 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। उन्होंने यह भी बताया कि जिला प्रबंधक और सेल्स ऑफिसर की पोस्टिंग धमतरी में, सेक्यूरिटी गार्ड की पोस्टिंग रायपुर-सिलतरा स्टील प्लांट तथा रायपुर, भिलाई और दुर्ग में की जाएगी। इसी की तरह स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, स्मार्ट मीटर ऑपरेटर की पोस्टिंग रायपुर, धमतरी, एल्यूमिनियम विंडो इंस्टालर, एल्यूमिनियम विंडो असेंंबलर की रायपुर तथा सेक्यूरिटी सुपरवाईजन की रायपुर, भिलाई और दुर्ग़ में पोस्टिंग की जाएगी।

  • Related Posts

    उच्चतम न्यायालय की विशेष लोक अदालत: 31 जुलाई तक करें आवेदन

      कोरबा 09 जुलाई 2026/न्याय को सरल, सुलभ एवं आपसी सहमति के माध्यम से घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से भारत के सर्वोच्च न्यायालय द्वारा ‘‘समाधान समारोह 2026 का आयोजन…

    Read more

    वर्षाकाल में आकाशीय बिजली से बचाव हेतु स्वास्थ्य विभाग ने जारी की जन-जागरूकता अपील

      कोरबा 09 जुलाई 2026/वर्षाकाल में आकाशीय बिजली गिरने की अत्यधिक संभावनाओं को देखते हुए  स्वास्थ्य  एवं परिवार कल्याण विभाग द्वारा आमजन से सतर्कता बरतने एवं सुरक्षा संबंधी उपायों का पालन…

    Read more

    NATIONAL

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमेरिका ने जारी किया ईरान पर तबाही का VIDEO; 90 ठिकानों को किया ध्वस्त, US सेना अगले हमले के लिए तैयार

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    अमित शाह ने कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का किया शिलान्यास

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज

    बंगाल में अमित शाह की घोषणा, UCC लागू करने की तैयारी, CAA की प्रक्रिया होगी तेज