Ro no D15139/23

जिला रोजगार कार्यालय धमतरी में 23 फरवरी को प्लेसमेंट कैम्प

490 पदों पर होगी भर्ती, 10 वीं-12 वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों के लिए अवसर

धमतरी 20 फ़रवरी 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, धमतरी द्वारा 23 फरवरी 2026 (सोमवार) को प्रातः 11ः00 से शाम 04ः00 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय, कम्पोजिट बिल्डिंग, कलेक्टर कार्यालय के पास, धमतरी में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।
इस प्लेसमेंट कैम्प में निजी क्षेत्र के प्रतिष्ठित नियोजक द्वारा बीमा सखी, इंश्योरेंस एडवाइजर (ग्रामीण एवं शहरी अभिकर्ता), फील्ड ऑफिसर/कलेक्शन ऑफिसर सहित कुल 490 पदों पर भर्ती की जाएगी। कैम्प के माध्यम से चयनित अभ्यर्थियों को न्यूनतम ₹6,000 से अधिकतम ₹12,500 प्रतिमाह मानदेय प्रदान किया जाएगा।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है। इच्छुक अभ्यर्थी पूर्व में ऑनलाइन आवेदन कर अपने समस्त शैक्षणिक एवं तकनीकी प्रमाण-पत्रों के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर साक्षात्कार हेतु उपस्थित होकर अवसर का लाभ उठा सकते हैं। जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ लेने की अपील की है।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?