Ro no D15139/23

महासमुंद में 24 दिसंबर को प्लेसमेंट कैम्प, निजी बैंकों में भर्ती का अवसर

स्थानीय बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन/रोजगार कार्यालय महासमुंद द्वारा 24 दिसंबर 2025 को एक दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प मचेवा हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी स्थित रोजगार कार्यालय परिसर, महासमुन्द में प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 2.00 बजे तक आयोजित होगा।
जिला रोजगार अधिकरी ने बताया कि इस प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से निजी क्षेत्र के नियोजक NIIT लिमिटेड द्वारा बैंकिंग सेक्टर में भर्ती की जाएगी। इसमें रिलेशनशिप मैनेजर एक्सिस बैंक तथा एचडीएफसी बैंक के 08- 08 पद के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 22,000 रुपये से 36,000 रुपये प्रतिमाह वेतनमान दिया जाएगा। एक्सिस बैंक में रिलेशनशिप मैनेजर के लिए निर्धारित 08 पदों पर केवल महिला अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र होंगे। दोनों ही पदों के लिए आवेदकों की आयु सीमा 18 से 28 वर्ष निर्धारित की गई है।
प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का रोजगार विभाग के पोर्टल
https://erojgar.cg.gov.in/MainSite/JobSeeker/RegistrationWithAdhar.aspx या रोजगार विभाग के मोबाइल एप  https://play.google.com/store/apps/details?id=com.cgemployment.cge_rozgarapp
पर ऑनलाइन रोजगार पंजीयन के साथ-साथ प्लेसमेंट कैम्प हेतु पंजीयन करना अनिवार्य है। ऑनलाइन पंजीयन के बिना अभ्यर्थी भर्ती प्रक्रिया में शामिल नहीं हो सकेंगे। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं स्थान पर शैक्षणिक योग्यता की छायाप्रति सहित उपस्थित होकर इस रोजगार अवसर का लाभ उठाएं।

  • Related Posts

    बहनों की बेहतरी विष्णु भैया का मान, महतारी वंदन योजना की किश्त मिलने से उत्साहित हैं महिलाएं

    महतारी वंदन योजना से बबीता ठाकुर के जीवन में आई खुशहाली जगदलपुर, 25 अगस्त 2026/ महतारी वंदन योजना प्रदेश की माताओं बहनों के लिए आर्थिक संबल और आत्मनिर्भरता का माध्यम बन रही है।…

    Read more

    ग्राम पंचायत लब्जी के सचिव पदच्युत वित्तीय अनियमितता के आरोप प्रमाणित, विभागीय जांच के बाद कार्रवाई

      अम्बिकापुर 25 अगस्त 2026/  जनपद पंचायत अम्बिकापुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी से प्राप्त प्रतिवेदन अनुसार ग्राम पंचायत लब्जी में पदस्थ सचिव  अमन सिंह के द्वारा ग्राम पंचायत लब्जी में छापरड़ाड…

    Read more

    NATIONAL

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    ड्यूटी-फ्री चीनी इम्पोर्ट के बदले नियम, अब रिफाइंड चीनी बेचने के लिए मिलेगा 2 महीने का समय

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष  नितिन नवीन ने ली नवनियुक्त सोशल मीडिया टीम की बैठक

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    भाजपा की नव नियुक्त राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री सहित भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें