Ro no D15139/23

संत कबीरदास की वाणी और संदेश में सर्व समाज की सार्थकता निहित : उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

*संत कबीर समागम में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा*

*पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपए की घोषणा*

रायपुर, 23 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) बेमेतरा के ग्राम पंचायत लोलेसरा में आयोजित संत कबीर समागम के तीसरे दिन प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने संत कबीर वंशावली गुरु प्रकाश मुनि नाम साहेब जी के श्रीचरणों में नमन कर प्रदेश की खुशहाली, समृद्धि और तरक्की की कामना की।
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि संत कबीरदास की वाणी और उपदेशों में सर्व समाज की सार्थकता और कल्याण निहित है। उन्होंने कहा कि संत कबीर का संदेश सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव और सौहार्द की भावना को सुदृढ़ करता है। संत कबीर की शिक्षाएं युगों-युगों तक मानव कल्याण के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेंगी।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने जानकारी दी कि कबीर पंथियों की धर्मनगरी दामाखेड़ा का नाम ‘कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा’ किए जाने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है। केंद्र सरकार से स्वीकृति मिलने के पश्चात दामाखेड़ा का नाम विधिवत रूप से कबीर धर्मनगर दामाखेड़ा किया जाएगा।
उन्होंने संत कबीर समागम स्थल सहित क्षेत्र के समग्र विकास एवं आवश्यक मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति का आश्वासन देते हुए ग्राम पंचायत लोलेसरा में पंचायत भवन निर्माण हेतु 20 लाख रूपए की घोषणा की। कार्यक्रम में बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, छत्तीसगढ़ रजककार बोर्ड के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, कलेक्टर सुश्री प्रतिष्ठा ममगाईं, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री रामकृष्ण साहू, सीईओ जिला पंचायत श्रीमती प्रेमलता पदमाकर सहित बड़ी संख्या में कबीर पंथ के अनुयायी एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    अग्रिम कर हस्तांतरण से छत्तीसगढ़ के विकास कार्यों को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    रायपुर 1 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्र सरकार द्वारा राज्यों को अग्रिम कर हस्तांतरण के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है कि यह प्रधानमंत्री श्री…

    Read more

    किसान 14 अगस्त तक करा सकेंगे खरीफ फसलों का बीमा

    प्राकृतिक आपदा से फसल की सुरक्षा के लिए समय रहते उठाएं योजना का लाभ   राजनांदगांव 01 अगस्त 2026। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत खरीफ वर्ष 2026 में किसान अपने…

    Read more

    NATIONAL

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    “मैं निराश हो चुका हूं”: शहजाद पूनावाला ने पीएम मोदी को बताया फेलियर, कहा- राहुल गांधी से सीखिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    राहुल गांधी का हमला, कहा- छात्रों को प्रधानमंत्री की माफी की जरूरत नहीं, मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    गिड़गिड़ाने का यहाँ कोई असर होता नहीं पेट भर कर गालियाँ दो आह भर कर बद-दुआ’

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    अंकित शर्मा हत्याकांड में ताहिर हुसैन को उम्रकैद की सजा, कोर्ट ने अलग-अलग धाराओं में जुर्माना भी लगाया

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    जंतर-मंतर विवाद पर PM मोदी का युवाओं के नाम वीडियो संदेश, बोले- ‘मैं इन बच्चों को माफ करना चाहता हूं’

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन

    Parliament Session Live : JPSC-JSSC भर्ती परीक्षा में भ्रष्टाचार का आरोप, झारखंड के BJP सांसदों का संसद में मौन प्रदर्शन