
जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र आड़ावाल जगदलपुर में शुक्रवार 29 अगस्त को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन किया जाएगा। यह कैंप सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक आयोजित की जाएगी। इस कैंप में एक निजी (प्राइवेट) नियोक्ता द्वारा पदनाम बिजनेस एसोसिएट के कुल 10 पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके माध्यम से 18 से 40 वर्ष तक के न्यूनतम 12वीं उत्तीर्ण युवतियों का चयन किया जाएगा। चयनित युवतियों को 20 हजार रुपये वेतन के साथ ही लक्ष्य पूरा होने पर इंसेंटिव भी दिया जाएगा तथा कार्यक्षेत्र जगदलपुर होगा। पदानुसार अनुभवी उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार अपनी सभी मूल शैक्षणिक दस्तावेज उनकी एक-एक फोटो कॉपी और एक पासपोर्ट साइज फोटो के साथ प्लेसमेंट कैंप में उपस्थित होकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। यह आयोजन पूरी तरह से निःशुल्क है।








