Ro no D15139/23

रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेला 6600 से अधिक पदों पर होगी भर्ती

जगदलपुर, 28 अगस्त 2025/  रायपुर, छत्तीसगढ़ रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। राज्य स्तरीय रोजगार मेला 9 और 10 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस मेले में 33 से अधिक निजी (प्राइवेट) कंपनियाँ 6605 पदों पर भर्ती करेंगी।
ऐसे करें आवेदन
इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए इच्छुक उम्मीदवारों को रोजगार विभाग के पोर्टल https://erojgar.cg.gov.in/LandingSite/SRMList.aspx  पर अपना पंजीयन कराना अनिवार्य है। केवल वही उम्मीदवार भाग ले पाएंगे जिन्होंने पोर्टल पर आवेदन किया है। यदि आप पहले से रोजगार कार्यालय में पंजीकृत नहीं हैं, तो पोर्टल पर दिए गए नहीं विकल्प पर क्लिक करें। इसके बाद, मोबाइल पर आए ओटीपी के जरिए अपना नाम और जिला भरकर सत्यापन करें। आपको एक आईडी और पासवर्ड मिलेगा, जिसे पहली बार लॉग इन करने के बाद बदलना जरूरी होगा। लॉग इन करने के बाद अपनी प्रोफ़ाइल पूरी करें और अपनी योग्यता के अनुसार रिक्तियों का चयन कर आवेदन जमा करें। पंजीयन के लिए आपके पास आधार नंबर, आधार से लिंक मोबाइल नंबर और योग्यता से संबंधित जानकारी होनी चाहिए।
सहायता के लिए संपर्क करें
 
 पंजीयन के दौरान किसी भी समस्या के लिए आप जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र जगदलपुर में कार्यालयीन समय में जाकर या फिर दूरभाष नंबर 07782-264376 पर कॉल करके जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
  • Related Posts

    बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया शुभारंभ

    जगदलपुर, 15 अगस्त 2026/ स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने जगदलपुर स्थित लाला जगदलपुरी ग्रंथालय परिसर में स्थापित बस्तर क्रिएटर हब स्टूडियो का शुभारंभ किया। आधुनिक तकनीकों…

    Read more

    कलेक्टर  आकाश छिकारा ने जिला कार्यालय में किया ध्वजारोहण

    जगदलपुर 15 अगस्त 2026/स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला कलेक्टोरेट जगदलपुर ’’सेवा-सदन’’ परिसर में कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने ध्वजारोहण किया। इसके उपरांत जिला कार्यालय परिसर में स्थित छत्तीसगढ़ महतारी…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ