Ro no D15139/23

लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 16 जून को होगा प्लेसमेंट कैंप का आयोजन

रायपुर 12 जून 2025/ जिला रोजगार कार्यालय तथा जिला कौशल विकास प्राधिकरण रायपुर द्वारा लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में 16 जून को प्लेसमेंट कैंप का आयोजन सुबह 10:30 बजे से दोपजर 3 बजे तक किया जा रहा है। इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के 5 नियोजकों द्वारा लगभग 264 पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

इस प्लेसमेंट कैंप में निजी क्षेत्र के संस्थान रूद्रा इन्टरप्राईजेस, कंवर नर्सिंग होम, इनफिनिटी सर्विसेस, रिलांयस निप्पोन लाईफ इन्शयोरेन्स तथा याना एसोसियेट्स आदि शामिल होंगे। इन संस्थानों द्वारा स्मार्ट मीटर टेक्निशियन, स्मार्ट मीटर ऑपरेटर, एल्युमिनियम विन्डो इन्सटॉलर, डॉलर, एल्युमिनियम विन्डो एसेम्बलर, हाऊसकिपिंग, सुपरवाईजर, स्वीपर, ओ.टी. नर्स रिसेप्शनिस्ट, पर्सनल असिस्टेंट, ड्राईवर, कुक, योगा एंड मेडिटेशन, डरम डरमाटोलोजिस्ट, फील्ड एसोसियेट, टेली कॉलर, अप्रेन्टिस, एल.पी.ओ. फीटर, वेल्डर, ऑपरेट / ड्राईवर (जे.सी.बी. हायड्रा पोकलेन) ट्रेक्टर ड्राईवर आदि प्रकार के पदों पर भर्ती किया जायेगा।

उप संचालक रोजगार रायपुर ने बताया कि रायपुर जिले के वे युवा, जो कम से कम 5 एवं अधिक से अधिक स्नातक, आई.टी.आई. एवं नर्सिंग क्षेत्र परीक्षा उत्तीर्ण है, और जिनकी आयु 18 वर्ष से 45 वर्ष तक हो, वे युवा अपने सभी प्रमाण पत्रों के मूल एवं सत्यापित प्रतिलिपि के साथ इस प्लेसमेंट कैंप में साक्षात्कार के लिये उपस्थित हो सकतें हैं। पदों के अनुसार शैक्षणिक योग्यता निर्धारित है। यह प्लेसमेंट कैंप युवाओं के लिये पूर्णतः निःशुल्क है। चयनित युवाओं को उनके योग्यता एवं कार्यानुसार प्रतिमाह 8 हजार से 35 हजार रूपये का मानदेय दिया जाएगा।

  • Related Posts

    सीएम हेल्पलाइन 1076 से साकार हो रहा सुशासन का संकल्प

    *समयबद्ध, संवेदनशील और गुणवत्तापूर्ण निराकरण से बढ़ रहा लोगों का विश्वास*   रायपुर. 4 अगस्त 2026. मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा प्रारंभ की गई…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना से बलिराम पटेल को मिला अपना घर

    कच्चे घर की कठिनाइयाँ हुईं खत्म, अब पक्के आशियाने से रोजगार का सपना भी होगा साकार   रायपुर 4 अगस्त 2026 / जीवन में हर व्यक्ति का सपना होता हैं…

    Read more

    NATIONAL

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    Parliament Live : संसद में विपक्ष की रणनीति पर मंथन, खरगे ने INDIA गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    शुभेंदु अधिकारी से पहले नरेंद्र मोदी से मिले सुदीप बनर्जी, जानें क्या होगा NCPI का भविष्य

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    LIVE: उत्तर प्रदेश विधानसभा मानसून सत्र का प्रथम दिवस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    Parliament Live : राम मंदिर चंदा विवाद पर चर्चा की मांग, कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    बीजेपी का राहुल गांधी पर वार, साक्षी महाराज बोले- विदेशी नारी से पैदा हुआ बालक राष्ट्रभक्त नहीं हो सकता

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस

    आपत्तिजनक टिप्पणी मामला : नाबालिग लड़की को राहत, पीएम मोदी की माफी के बाद केस वापस