Ro no D15139/23

बीमा अभिकर्ता एवं बीमा सखी के पदों पर भर्ती हेतु 14 अक्टूबर को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2025/  उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द अम्बिकापुर के द्वारा 14 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक भारतीय जीवन बीमा निगम महामाया रोड  के द्वारा जीवन बीमा सलाहकार (सीएलआईए) श्री मनीष कुमार गुप्ता उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत बीमा अभिकर्ता (जीवन बीमा सलाहकार) के 25 पद पर भर्ती की जाएगी, जिस हेतु निर्धारित योग्यता 10वीं +12वीं पास, उम्र 18 से 60 वर्ष तक निर्धारित है। बीमा सखी (केवल महिलाओं के लिए) 30 पद, निर्धारित योग्यता 10वी+12वीं पास, उम्र 18 से 60 वर्ष तक निर्धारित है। उन्होंने बताया कि यह पद सरगुजा संभाग के लिए है।  प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 14 अक्टूबर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
  • Related Posts

    ग्रामीणों एवं विद्यार्थियों ने देखी नशामुक्ति पर केंद्रित चित्र प्रदर्शनी

    स्वतंत्रता दिवस पर ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ अभियान के तहत ग्राम करजी में जागरूकता कार्यक्रम अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/   केंद्रीय संचार ब्यूरो, क्षेत्रीय कार्यालय…

    Read more

    119 अमृत सरोवरों में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

    अमृत सरोवरों में हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा रैली, पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियानय जनसंवाद 2.0’ के तहत ग्रामीणों ने लिया विकसित भारत का संकल्प अम्बिकापुर 15 अगस्त 2026/  जिले में 80वें स्वतंत्रता दिवस…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!