Ro no D15139/23

रजत जयंती के अवसर पर लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन

अम्बिकापुर 08 अक्टूबर 2025/  छत्तीसगढ़ राज्य कौशल विकास प्राधिकरण एवं राज्य परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी के निर्देशानुसार एवं कलेक्टर श्री विलास भोसकर के मार्गदर्शन में लाईवलीहुड कॉलेज अम्बिकापुर में  रजत जयंती के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। प्राचार्य सह नोडल अधिकारी, जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज श्री गिरीश गुप्ता द्वारा बताया गया है कि कौशल विकास विभाग द्वारा रजत जंयती के अवसर पर युवाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत स्वरोजगार हेतु उपलब्ध ऋण सुविधा से अवगत काराया गया। युवाओं को कौशल विकास प्रशिक्षण हेतु प्रोत्साहित करने विभिन्न सेक्टर के विषय विशेषज्ञों का व्याख्यान एवं संचालित कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जानकारी एवं बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी दी गई। इस दौरान 06 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2025 के मध्य हॉली क्रॉस महिला कॉलेज अम्बिकापुर द्वारा चित्रकला, सरस्वती महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा भाषण, संत हरकेवल शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के माध्यम से नुक्कड़ नाटक, व्हीटीपी-वाईव्हीएम प्रशिक्षण संस्थान के द्वारा चित्रकला, भाषण एवं नुक्कड़ नाटक का आयोजन छत्तीसगढ़ के विकास पर आधारित किया गया। उन्होंने बताया कि आगामी  09 अक्टूबर से 11 अक्टूबर 2025 के मध्य व्हीटीपी जन शिक्षण संस्थान के द्वारा मेहंदी, सरस्वती शिक्षा महाविद्यालय अम्बिकापुर के द्वारा निबंध एवं संगीत महाविद्यालय अम्बिकापुर द्वारा नृत्य प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी।
  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!