Ro no D15139/23

विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु 15 सितम्बर को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन

अम्बिकापुर । उपसंचालक रोजगार ने बताया कि जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द के द्वारा 15 सितम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गया है। जिसमें निजी नियोजक जे.आर.ग्रुप प्राइवेट लिमिटेड वार्ड क्र. 01 वाड्रफनगर रोड़ रामानुजगंज के संचालक श्री शैल ठाकुर उपस्थित रहेंगे। प्लेसमेंट कैंप के अंतर्गत सिक्योरिटी गार्ड के 25 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 10वीं से ग्रेजुएशन जिसका संभावित वेतन 10 से 12 हजार है, बैकिंग सेक्टर के 10 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12वीं से ग्रेजुएशन संभावित वेतन 10500 से 15500 है, नर्स के 10 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता एएनम/जीएनएम संभावित वेतन 10 से 15 हजार है, हेलीकॉलर के 15 पद शैक्षणिक योग्यता 12वीं से ग्रेजुएशन संभावित वेतन 10 से 15 हजार है, रिसेप्शनीस्ट के 10 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन संभावित वेतन 10 से 15 हजार है, कम्प्यूटर ऑपरेटर के 20 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 12 वीं ग्रेजुएशन एवं डी.सी.ए. संभावित वेतन 10 से 15 हजार है, ड्राईवर के 10 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 10वीं संभावित वेतन 10 से 12 हजार है, पैकिंग स्टॉफ के 25 पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 10वीं संभावित वेतन 10 से 12 हजार है एवं हेल्पर के 50 पद पद के लिए शैक्षणिक योग्यता 8वीं से 10वीं संभावित वेतन 10 से 12 हजार निर्धारित किया गया है। यह पद सरगुजा संभाग के लिए है। उन्होंने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है, नियुक्ति की शर्तों के लिए नियोजक स्वयं जिम्मेदार होंगे। कार्यालय की भूमिका इस पूरी प्रक्रिया में सिर्फ सुविधा प्रदाता के रूप में होगी। जिले के इच्छुक, ऐसे समस्त आवेदक जो उपरोक्त पदों हेतु योग्यता रखते हैं, वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, निवास प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज की फोटो के साथ 15 सितम्बर 2025 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 04ः00 बजे तक जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र गंगापुरखुर्द में आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में उपस्थित होकर रोजगार के अवसर का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?