Ro no D15139/23

क्रीड़ा भारती छत्तीसगढ़ प्रांत की योजना बैठक रायपुर में सम्पन्न

*कवर्धा जिला इकाई के पदाधिकारी हुए शामिल।*

कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) रायपुर में आयोजित क्रीड़ा भारती की प्रांत स्तरीय योजना बैठक में प्रदेश के 13 जिलों से कार्यकर्ता शामिल हुए। बैठक में संगठन के विस्तार, आगामी जून माह में बिलासपुर में प्रस्तावित प्रांत सम्मेलन तथा सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

आगामी दिनों में कबड्डी प्रतियोगिता आयोजन, साल भर में होने वाले पंचसूत्रीय कार्यक्रमों को भव्य रूप देने तथा खंड स्तर तक गतिविधियों को विस्तार देने का लक्ष्य तय किया गया। कार्यकर्ताओं को “पंच परिवर्तन” विषय की भी जानकारी दी गई।

*कवर्धा जिले ने सम्मेलन में दी सहभागिता*
प्रांत स्तर की इस योजना बैठक में कवर्धा जिले से क्रीड़ा भारती की प्रांत टोली सदस्य जसविंदर बग्गा और जिला मंत्री गिरीश चंद्रवंशी भी शामिल हुए. इस प्रांत सम्मेलन की आगामी योजना निर्माण प्रक्रिया में भाग लेते हुए श्री जसविंदर बग्गा ने कहा कि जून माह में प्रस्तावित प्रांत सम्मेलन दो दिवसीय होना चाहिए. उन्होंने कहा कि इससे पूरे प्रांत से आ रहे जिला पदाधिकारियों को दिन भर के सत्रों के बाद रात्रि विश्राम के समय एक साथ रहने, एक दूसरे को समझने एवं विचारों के आदान – प्रदान का अवसर मिलेगा और जिससे समरसता का विषय प्रगाढ़ होगा तथा एक वैचारिक परिवार के होने का भाव भी बढ़ेगा. जिसे सभी उपस्थित पदाधिकारियों ने समवेत स्वर से मंजूरी दी.

प्रांत योजना बैठक में विशेष रूप से उपस्थित मध्य क्षेत्र संयोजक श्री अनंत डी के जी ने समापन उद्बोधन में समाज के प्रति समर्पण भाव से कार्य करने का आह्वान किया। वहीं प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय शर्मा जी ने खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और संगठन को प्रत्येक जिले तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।सूत्रधार की भूमिका में प्रांत मंत्री सुमित उपाध्याय ने राष्ट्रीय सम्मेलन के प्रस्तावों,निर्णयों से लेकर वर्ष भर कबड्डी मैचों के आयोजन की विस्तृत रूपरेखा तो रखी ही .साथ ही उन्होंने क्रीड़ा भारती के मूल आधार के रूप में क्रीड़ा केंद्रों के महत्व को रेखांकित करते हुए हर जिले में कम से कम दस क्रीड़ा केंद्रों के प्रारंभ करने पर जोर भी दिया.

  • Related Posts

    शिक्षा, संगठन और संस्कार से ही समाज की प्रगति संभव: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    *जांजगीर-चांपा के कापन और बलौदा में सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल हुए वित्त मंत्री*   *अघरिया और स्वर्णकार समाज के सामुदायिक भवनों का लोकार्पण*   *10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं…

    Read more

    प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

    *‘हर गरीब को पक्का घर’ के संकल्प को साकार करने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में तेजी से बढ़ रहा काम : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*   *छत्तीसगढ़ के…

    Read more

    NATIONAL

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    बंदर अब्बास अटैक पर ईरान का करारा जवाब, अमेरिकी एयरबेस पर किया हमला

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    पटना में गंगा नदी में पलटी नाव, 15 लोग थे सवार, 2 की मौत, 5 की खोजबीन जारी

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    सम्राट कैबिनेट की आज होगी बैठक, इन विभागों से जुड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    28 मई को इस्तीफा दे सकते हैं सिद्धरमैया! शिवकुमार बनेंगे कर्नाटक के मुख्यमंत्री; सामने आया बड़ा अपडेट

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    Plug-in Hybrid वेरिएंट के साथ आएगी नई Mercedes-Benz S-Class, मिलेगी 117KM तक की इलेक्ट्रिक रेंज

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं

    ट्रंप ने फिर ईरान को धमकाया, बोले- अपना यूरेनियम अमेरिका को दो या नष्ट करो, तभी बनेगी बात, वरना डील नहीं