Ro no D15139/23

मखाना की खेती के विस्तार एवं विकास हेतु रोपण कार्य प्रारंभ

धमतरी, 9 फ़रवरी 2026/किसानों की आय में वृद्धि एवं कृषि को विविधिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए मखाना की खेती के विस्तार एवं विकास हेतु भारत सरकार द्वारा वर्ष 2025-26 में नवीन “Central Sector Scheme for Development of Makhana” योजना प्रारंभ की गई है। यह योजना किसानों के लिए एक नवीन, लाभकारी एवं टिकाऊ कृषि विकल्प के रूप में उभर रही है।
जिला प्रशासन धमतरी के मार्गदर्शन एवं सक्रिय पहल से जिले के 7 ग्राम पंचायतों — पीपरछेड़ी, सरसोंपुरी, छाती/डाड़ेसरा, राखी, रांकाडीह, मोतिमपुर एवं सांकरा — के कुल 125 एकड़ तालाबों में मखाना उत्पादन की खेती किए जाने का निर्णय लिया गया है। इस योजना के अंतर्गत पारंपरिक तालाबों का वैज्ञानिक उपयोग कर किसानों को अतिरिक्त आय के अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।
योजना की शुरुआत जिले के ग्राम छाती/डाड़ेसरा से की गई है, जहां महिला स्व सहायता समूहों की सक्रिय सहभागिता के साथ मखाना की खेती का कार्य प्रारंभ किया गया है। ग्राम छाती/डाड़ेसरा में शैल पुत्री स्व सहायता समूह एवं नयी किरण स्व सहायता समूह, देमार की महिलाओं द्वारा मखाना उत्पादन किया जा रहा है। इस पहल में कुल 25 महिला कृषक समूह शामिल हैं, जो महिला सशक्तिकरण का सशक्त उदाहरण प्रस्तुत करता है।
ग्राम छाती/डाड़ेसरा के 29 एकड़ तालाब में मखाना पौध का रोपण कार्य सफलतापूर्वक प्रारंभ किया गया है। कृषि एवं मत्स्य विभाग द्वारा किसानों एवं महिला समूहों को तकनीकी मार्गदर्शन, प्रशिक्षण एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है, जिससे उत्पादन की गुणवत्ता एवं उत्पादकता में वृद्धि सुनिश्चित हो सके।
मखाना की खेती से न केवल किसानों की आय में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी सृजित होंगे। जिला प्रशासन का यह प्रयास आत्मनिर्भर कृषि, महिला सशक्तिकरण एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।
  • Related Posts

    किसानों को बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ के धान खरीदी केंद्रों में बनेगा आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर ​बलौदाबाजार, पलारी और सिमगा के 30 से अधिक गांवों में शेड-सह-चबूतरा निर्माण को मंजूरी हर केंद्र को मिलेंगे 10-10 लाख रुपये

    ​ ​रायपुर,10 जुलाई 2026/छत्तीसगढ़ सरकार ने बलौदाबाजार जिले के ग्रामीण अंचलों में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित, सुरक्षित और किसान हितैषी बनाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है।…

    Read more

    ​नारायणपुर का नया सवेरा: ईंट-गारे के भवनों से लिखी जा रही ग्रामीण सशक्तिकरण की नई इबारत

      ​ रायपुर, 10 जुलाई 2026/बस्तर अंचल का नारायणपुर जिला आज बदलाव की एक जीवंत मिसाल बनकर उभर रहा है। कभी विकास की कड़ियों से कोसों दूर दिखने वाले इस…

    Read more

    NATIONAL

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    फोटो के 5 हजार, हाथ मिलाने के 10 हजार, राजभर ने अखिलेश यादव पर लगाए गंभीर आरोप

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    Realme ला रहा 8,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, 144Hz डिस्प्ले समेत मिलेंगे कई खास फीचर्स

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    मेलबर्न पहुंचे पीएम मोदी: बोले- भारत और ऑस्ट्रेलिया का एजेंडा ODI जैसा, फैसले T20 जैसे; साझेदारी टेस्ट मैच जैसी

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    पहाड़ों की रानी मिरिक का होगा सौंदर्यीकरण, पर्यटन मंत्री शंकर घोष ने 100 करोड़ के मेगा प्लान का किया ऐलान

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    TMC 440 crore Freeze : तृणमूल कांग्रेस के तीन खाते फ्रीज, 19 खातों पर ED की नजर

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध

    PM मोदी का मेलबर्न में भव्य स्वागत, कहा- संगीत से गहरे होते भारत-ऑस्ट्रेलिया संबंध