Ro no D15139/23

खिलाड़ियों को तराशने प्रशिक्षकों की भूमिका अहमरू कलेक्टर रोहित व्यास

सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन एवं माण देशी फाउंडेशन की तरफ से 5 दिवसीय खेल प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ शुभारंभ

जशपुरनगर 28 जुलाई 2025/ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज कलेक्टोरेट स्थित मंत्रणा कक्ष में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन, माण देशी फाउंडेशन म्हसवड एवं जिला परियोजना कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित पांच दिवसीय खेल प्रशिक्षण कार्यशाला के प्रथम चरण का शुभारंभ किया।यह कार्यशाला जिले के प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के 100 खेल प्रशिक्षकों एवं शिक्षकों के लिए आयोजित की गई है, जो 01 अगस्त तक चलेगी। कार्यशाला में एथलेटिक्स, खो-खो और कबड्डी जैसे लोकप्रिय खेलों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को खेल की तकनीकी बारीकियों, शारीरिक फिटनेस, संतुलित पोषण, स्पोर्ट्स साइकोलॉजी, जीतने की मानसिकता, आवश्यक आराम और नींद जैसे महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन दिया जाएगा।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री व्यास ने प्रशिक्षकों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि कोच एक शिल्पकार की तरह होता है, जो प्रतिभाओं को तराशकर उन्हें उत्कृष्ट खिलाड़ी के रूप में गढ़ता है। जैसे एक मूर्तिकार साधारण मिट्टी को सुंदर और उपयोगी मूर्ति का रूप देता है, ठीक वैसे ही कोच बच्चों के भविष्य को आकार देता है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षक पूरे समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ बच्चों को प्रशिक्षित करें, जिससे खेलों में उनकी भागीदारी और प्रदर्शन बेहतर हो सके। श्री व्यास ने कहा कि जशपुर जिले में खेलों की अपार संभावनाएं हैं, और यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले एवं राज्य का नाम रौशन कर रहे हैं।
कलेक्टर ने जशपुर के युवा धावक अनिमेष कुजूर का उल्लेख करते हुए बताया कि उन्होंने इंटरनेशनल स्प्रिंट मीट में 100 मीटर की दौड़ में केवल 10.18 सेकंड में पूरी कर देश का सबसे तेज धावक बनने का गौरव प्राप्त किया है। इचकेला की छात्राओं ने क्रिकेट में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर अपनी एक पहचान बनाई है।  श्री व्यास ने कहा कि जिले के खिलाड़ी हॉकी, एथलेटिक्स, फुटबॉल और तीरंदाजी जैसे खेलों में भी लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें जशपुर को खेल के क्षेत्र में देश के अग्रणी जिलों में शामिल करना है। इसके लिए शासन के तरफ से काफी प्रयास भी किए जा रहे हैं।  जिले में खेलों के विकास के लिए खेल अधोसंरचना निर्माण के तहत पंडरापाठ में 20 करोड़ से अधिक की लागत से आर्चरी आकादमी, वूमेन क्रिकेट अकादमी, फुटबाल स्टेडियम का निर्माण, कुनकुरी में स्पोर्टस कॉम्पलेक्स आदि का निर्माण प्रस्तावित है।
माण देशी फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री प्रभात सिन्हा ने बताया की फाउंडेशन का प्रमुख उद्देश्य उभरते हुए खिलाड़ियों को ओलंपिक के लिए तैयार करना है। इसके लिए आधुनिक खेल ग्राउंड, बेहतर ट्रेनिंग, बेहतर कोचिंग स्टॉफ सहित सभी जरूरी सुविधाएं खिलाड़ियों को उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने बताया की जिले में सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन, माण देशी फाउंडेशन की तरफ से जिले में 20 खेल ग्राउंड को तैयार किया जाएगा। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्री समीर बड़ा एवं विश्वास राव मस्के, प्रमुख कोच श्री प्रवीण, कबड्डी कोच श्री हनुमंत घोड़पड़े, ग्राउंड डिजाइनर दिव्या सिन्हा, एथेलेटिक्स कोच श्रीराम, खेल प्रशिक्षक श्री प्रदीप चौरसिया सहित फाउंडेशन के कोच, अन्य सहयोगी और खेल प्रशिक्षक, शिक्षकगण मौजूद थे।

  • Related Posts

    पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा 28 जून को, 411 परीक्षार्थी होंगे शामिल

      जशपुरनगर 22 जून 2026/ छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल, नवा रायपुर द्वारा पीएटी-पीवीपीटी प्रवेश परीक्षा का आयोजन 28 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा पूर्वाह्न 10.00 बजे से 01.15 बजे तक…

    Read more

    ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 पर एक दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित स्वच्छ ग्राम बनाने की दिशा में बड़ा कदम, सरपंच-सचिवों को दिया गया प्रशिक्षण

     जशपुरनगर 22 जून 2026/ जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  अभिषेक कुमार की अध्यक्षता में आज जिला पंचायत जशपुर सभागार में भारत सरकार द्वारा अधिसूचित ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम, 2026 के…

    Read more

    NATIONAL

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    अमन यादव के नेतृत्व में भारतीय उच्चायोग के आमंत्रण पर म्यूथाई दल ने भारतीय दूतावास परिसर में मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    राष्ट्रीय शक्ति के आधार हैं योग और समुद्री सामर्थ्य, कोलकाता में बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    मौसम: अब मॉनसून बढ़ेगा आगे, इन राज्यों में अगले दो दिन होगी भारी बारिश

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    पीएम मोदी और शुभेंदु अधिकारी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार, कोर्ट ने 27 तक पुलिस हिरासत में भेजा

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    बिहार में रातों रात 16 IAS अधिकारियों का ट्रांसफर, अनिमेष पराशर, शीर्षत कपिल अशोक समेत इन्हें मिली नई जिम्मेदारियां

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के 245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास

    अयोध्या में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया 290 करोड़ के  245 विकास परियोजना का लोकार्पण शिलान्यास