Ro no D15139/23

छोटे पाराकोट में जल अर्पण दिवस पर जल संरक्षण का संकल्प जनपद अध्यक्ष ने जल स्रोतों को बांधा रक्षासूत्र

जगदलपुर, 20 फरवरी 2026/ जिले के विकासखंड तोकापाल अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़े पाराकोट के ग्राम छोटे पाराकोट में गुरुवार 19 फरवरी को लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल अर्पण दिवस का आयोजन किया गया। स्कूल प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित जनपद अध्यक्ष  रामबती भंडारी ने ग्रामीणों को जल की महत्ता समझाते हुए भविष्य के लिए एक नई राह दिखाई। अपने उद्बोधन में उन्होंने जल की तुलना बहुमूल्य धन से करते हुए कहा कि हमें पानी का उपयोग अत्यंत सावधानी और किफायत के साथ करना चाहिए ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे सुरक्षित रखा जा सके। एक भावुक और प्रेरणादायी पहल करते हुए उन्होंने जल स्रोतों, पानी की टंकी और नलों पर रक्षासूत्र बांधकर उपस्थित जनसमूह से आग्रह किया कि अब जल संपत्ति की रक्षा करना और उसे सहेजना पूरे गांव की सामूहिक जवाबदारी है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम की जल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्य अतिथि के कर-कमलों द्वारा ग्राम में बिछाई गई पाइपलाइन का नक्शा ग्रामवासियों को सौंपा गया। इसके साथ ही उत्कृष्ट जल सेवा भाव और जल प्रबंधन में सक्रिय सहभागिता निभाने के लिए ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति, स्व सहायता समूह की महिलाओं, फील्ड टेस्टिंग किट कार्यकर्ताओं और ऑपरेटरों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से जल वाहिनियों द्वारा विभिन्न जल स्रोतों के पानी की शुद्धता की जांच कर दिखाई गई, ताकि ग्रामीण स्वच्छ पेयजल के महत्व को समझ सकें। आयोजन में विशेष आकर्षण का केंद्र जल संरक्षण के संदेशों से सजी सुंदर रंगोली रही, जिसके माध्यम से बड़ी ही सरलता से पानी बचाने का आह्वान किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय स्तर पर छोटे पाराकोट की सरपंच श्रीमती हाडिन कश्यप और सचिव  दीपक कुमार कश्यप ने अपनी पूरी टीम के साथ इस जागरूकता अभियान को जन-जन तक पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

  • Related Posts

    महिला द्वारा नाबालिग बालक के साथ अनाचार, पोक्सो अधिनियम के तहत कार्यवाही महिला के खिलाफ अपराध दर्ज

    कबीरधाम जिले में सनसनीखेज एवं चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसमें महिला के विरुद्ध नाबालिग बालक के साथ अनाचार किए जाने का अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक…

    Read more

    खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन जनजातीय प्रतिभाओं के लिए ऐतिहासिक और यादगार मंच – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

    *जनजातीय प्रतिभाओं को मिला राष्ट्रीय मंच, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स बना नए अवसरों का द्वार – उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव* *व्यक्तिगत स्पर्धाओं में स्वर्ण पदक के लिए 2 लाख…

    Read more

    NATIONAL

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    परेशान हैं, अंदर से टूटे,आत्महत्या की आ गई नौबत; ये है हल, वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    54 साल बाद एस्ट्रोनॉट्स सहित मून मिशन पर NASA, अंतरिक्ष में पहुंचा Artemis II, क्यों खास है यह मिशन?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?

    बिहार के 11 MLC सीटों पर सियासी खेल शुरू, NDA vs महागठबंधन में कौन पड़ेगा भारी?