Ro no D15139/23

पीएम आवास योजना ने बदली कुंती बाई की जिंदगी, सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी

रायपुर 18 जुलाई 2025/ बेमेतरा जिले के विकासखण्ड के उत्तर दिशा में मात्र 8 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम झाल में निवास करने वाली कुंती बाई पति शिव सिंह की कहानी आज पूरे गांव के लिए प्रेरणा बन गई है। कुंती बाई एक अत्यंत गरीब मजदूर वर्ग की महिला हैं, जो वर्षों से अपने परिवार के साथ एक जर्जर खपरैल वाले कच्चे मकान में जीवनयापन कर रही थीं। हवा, पानी, गर्मी और बरसात जैसे मौसम में उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। परंतु इन कठिनाइयों को पीछे छोड़ते हुए आज वे अपने नवनिर्मित पक्के मकान में आत्मसम्मान के साथ जीवन जी रही हैं और यह संभव हो पाया है केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से।

कुंती बाई का नाम आर्थिक-सामाजिक जनगणना 2011 के आधार पर प्रधानमंत्री आवास योजना की स्थायी प्रतीक्षा सूची में शामिल किया गया था। वित्तीय वर्ष 2024-25 में जनपद पंचायत बेमेतरा द्वारा उन्हें आवास निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। आज उनका पक्का आवास बनकर पूरी तरह तैयार है और वे उसमें परिवार के साथ गर्व पूर्वक रह रही हैं।

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ उन्हें केंद्र व राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का भी लाभ मिला है, जिससे उनके जीवन की गुणवत्ता में बहुआयामी सुधार आया है। स्वच्छ भारत मिशन के तहत् घर में शौचालय भी बनाया गया है। सौभाग्य योजना से कुंतीबाई के घर में बिजली लग गई है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के अंतर्गत उन्हें सस्ते दर पर खाद्यान्न प्राप्त हो रहा है। अब परिवार गंभीर बीमारी की स्थिति में भी उपचार हेतु सुरक्षित है। रसोई के लिए मुफ्त गैस कनेक्शन मिलने से धुएं से मुक्ति और स्वास्थ्य में सुधार हुआ है।

आज जब गांव वाले कुंती बाई के नये पक्के घर को देखकर उनकी पुरानी जिंदगी की चर्चा करते हैं, तो सबके चेहरों पर संतोष और सरकार के प्रति आभार का भाव होता है। कुंती बाई का कहना है कि अब हमें मौसम सके डरने की जरूरत नहीं है, हमारा अपना पक्का घर है, सुरक्षित, मजबूत और आत्मसम्मान से भरा। शासन की योजनाएं सही पात्र व्यक्ति तक पहुंचती हैं, तो वह न केवल किसी एक परिवार की बल्कि पूरे समाज की दिशा बदल सकती हैं।

  • Related Posts

    उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने सर्व यादव समाज के नवीन कार्यकारिणी को दिलाई शपथ

    *न्यू शांति नगर बालको स्थित राधे कृष्ण मंदिर में आयोजित सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हुए उद्योग मंत्री, चंद्रपुर विधायक एवं महापौर* रायपुर 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कोरबा –…

    Read more

    वर्ष 2024-25 में जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार दे चुकी है 3000 करोड़ का अग्रिम राज्यांश

    रायपुर, 5 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन के कार्यों के लिए राज्य सरकार द्वारा वित्तीय वर्ष 2024-25 में ही राज्यांश की 3000 करोड़ रुपए की पूरी राशि…

    Read more

    NATIONAL

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान ने किया रिजेक्ट, औंधे मुंह गिरा पाकिस्तान का पीस प्लान, मुनीर-शहबाज की चौधराहट फेल; भारी संकट सामने

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    ईरान में गिरा अमेरिकी लड़ाकू विमान, चालक दल का एक सदस्य बचाया गया; युद्ध ने पकड़ी और रफ्तार

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    महाराष्ट्र: नासिक में कुएं में गिरी कार, एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    मरने के बाद फिर से ज़िंदा होना कितना सुख देगा,क्या ये संभव है,क्या हम भगवान तक पहुंच जाएंगे* वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    ईरान के सबसे ऊंचे ब्रिज पर US का अटैक, दो हिस्सों पुल तोड़कर बोले ट्रंप; समझौता कर लो, वरना…

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?

    वो गुहार लगाती रहीं, लेकिन ट्रंप नहीं पसीजे… अटार्नी जनरल पाम बॉन्डी को किया बर्खास्त, लेकिन क्यों?