Ro no D15139/23

पीएम आवास योजना सुखमनिया बाई के परिवार के लिए लेकर आई खुशियों की सौगात

मैंने तो जैसे-तैसे अपना जीवन कच्चे मकान में कठिनाइयों के साथ निकाल लिया, लेकिन अब नाती पोतों को मिलेगा पक्के मकान का सुख -सुखमनिया बाई

अम्बिकापुर 07 अक्टूबर 2025/   जिले के दूरस्थ क्षेत्र में निवास करने वाली विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की सुखमनिया बाई को प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत पक्का मकान मिल गया है। जनपद पंचायत बतौली के ग्राम पंचायत गोविंदपुर में पहले अपने कच्चे मकान में परिवार के साथ रहने वाली सुखमनिया बाई को वर्ष 2024-25 में पक्का आवास निर्माण के लिए स्वीकृति प्राप्त हुई। उन्होंने शासन की मदद से मेहनत और लगन के साथ नया घर बनवाया। सुखमनिया बाई बताती हैं कि मेरा जीवन कच्चे मकान में निकल गया, शासन की यह योजना मेरे परिवार के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। आगे आने वाले समय में मेरे नाती- पोतों को पक्के मकान में रहने का सुख मिलेगा, यह सोचकर ही मुझे खुशी मिलती है। उन्होंने बताया कि पहले जहां कच्ची मिट्टी की दीवारों, खपरैल की छत वाला घर हुआ करता था। आज वहां पक्की ईंटो की दीवार, सुंदर स्वच्छ फर्श, पक्के छत वाला मकान बनकर तैयार है। अब कीड़े-मकोड़े, सीलन, बारिश में टपकती छत से डर नहीं लगता। सुखमनिया बाई कहतीं हैं कि हमने कभी नहीं सोचा था कि हम स्वयं का पक्का मकान बना पाएंगे, क्योंकि थोड़ी बहुत खेती बाड़ी से केवल घर खर्च चल पाता है। लेकिन आज शासन की इस योजना से पक्का घर भी बन गया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!