Ro no D15139/23

ई-केवाईसी, भूमि एवं आधार सीडिंग पूर्ण करने पर पीएम किसान की किस्त सुनिश्चित

 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत पात्र कृषकों को समय पर किस्त की राशि प्राप्त हो, इसके लिए ई-केवाईसी, भूमि सीडिंग एवं आधार सीडिंग अनिवार्य है। इसी क्रम में 19 नवंबर 2025 को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के करकमलों से 21वीं किस्त की राशि का डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरण किया गया।
पिछले माह धमतरी जिले में एकलव्य खेल मैदान, धमतरी में आयोजित कार्यक्रम में केन्द्रीय कृषि मंत्री भारत सरकार श्री शिवराज सिंह चौहान की उपस्थिति में जिले के 96,296 कृषकों को 19.2592 करोड़ रुपये की राशि उनके बैंक खातों में सीधे हस्तांतरित की गई।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनांतर्गत किस्त की राशि भारत सरकार द्वारा तभी जारी की जाती है, जब कृषक का ई-केवाईसी, भूमि सीडिंग एवं आधार सीडिंग का कार्य पूर्ण हो। ई-केवाईसी की प्रक्रिया तीन माध्यमों से की जा सकती है—
• आधार ओटीपी आधारित ई-केवाईसी
• बायोमेट्रिक ई-केवाईसी
• मोबाइल फेस ऐप के माध्यम से

यह कार्य नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC), कृषि विभाग के ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, अथवा स्वयं के एंड्रॉयड मोबाइल ऐप के माध्यम से किया जा सकता है।
आधार सीडिंग के लिए कृषक अपने संबंधित बैंक शाखा में संपर्क कर सकते हैं। जिन कृषकों का आधार आधारित बैंक खाता नहीं है, वे इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक (डाकघर) में नया खाता खुलवाकर यह प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। NPCI द्वारा आधार सीडिंग अपडेट होने के पश्चात् आगामी किस्त की राशि स्वतः प्राप्त होगी।
जिन कृषकों को पूर्व किस्तों की राशि किसी कारणवश प्राप्त नहीं हुई है, वे ई-केवाईसी, भूमि सीडिंग एवं आधार सीडिंग पूर्ण कराने पर लंबित किस्तों की राशि आगामी किस्त में एकमुश्त प्राप्त कर सकेंगे।
इसके अतिरिक्त, भारत सरकार द्वारा ऐसे कृषक परिवार जिनमें एक ही राशन कार्ड पर पति-पत्नी दोनों को पूर्व में लाभ मिल रहा था, उन्हें संदेह की श्रेणी (Suspected Case) में रखा गया है। ऐसे मामलों का सत्यापन कृषक मैदानी स्तर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, CSC, अथवा स्वयं www.pmkisan.gov.in पोर्टल के माध्यम से कर सकते हैं।
उप संचालक कृषि ने सभी पात्र कृषकों से अपील की है कि वे आवश्यक प्रक्रियाएं शीघ्र पूर्ण कर योजना का लाभ सुनिश्चित करें।

  • Related Posts

    गुरुकुल में किड्स कैंप का भव्य आयोजन

    कवर्धा (IMNB NEWS AGENCY) नगर की प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम शाला गुरुकुल पब्लिक स्कूल में 26 मार्च से 29 मार्च तक किड्स कैंप का आयोजन किया जा रहा है।26 मार्च को…

    Read more

    छत्तीसगढ़ में जनजातीय शक्ति का खेल महाकुंभ: देश के प्रथम ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026’ का भव्य शुभारंभ

      खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की शुरुआत छत्तीसगढ़ से होना ऐतिहासिक – केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया *खेल प्रतिभाओं को नया आसमान देने सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय* *रायपुर,…

    Read more

    NATIONAL

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    बिहार में PNG कनेक्शन के लिए अब ऑनलाइन आवेदन, जानिए कौन-कौन डॉक्यूमेंट्स होंगे जरूरी

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    रामनवमी के दिन सीबीएसई 12वीं बोर्ड की परीक्षा, बिहार-झारखंड के छात्रों और अभिभावकों की बढ़ी चिंता

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    आंध्र प्रदेश में बस और ट्रक की टक्कर, 14 लोग जिंदा जले, वीडियो आया सामने

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    ईरान ने भारत समेत इन ‘दोस्त’ देशों के लिए खोला स्ट्रेट ऑफ होर्मुज, दुश्मनों के लिए पूरी तरह ब्लॉक

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार

    अब 25 दिन में नहीं मिलेगा एलपीजी सिलेंडर, डबल गैस बुकिंग के लिए 35 दिनों तक करना होगा इंतजार