Ro no D15139/23

गालियों पर पीएम मोदी ने दिया जवाब- ये गालियां सिर्फ मेरी मां का नहीं, हर मां का अपमान

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस-आरजेडी के मंच से दी गई कथित भद्दी बयानबाजी पर कड़ी प्रतिक्रिया दी. कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि हाल ही में बिहार में आरजेडी-कांग्रेस के मंच से उनकी मां को गालियां दी गईं. पीएम मोदी ने कहा, “मां ही तो हमारा संसार होती है, मां ही हमारा स्वाभिमान होती है. इस समृद्ध परंपरा वाले बिहार में कुछ दिनों पहले जो हुआ, उसकी मैंने कल्पना भी नहीं की थी. मेरी मां का राजनीति से कोई लेना-देना नहीं है, फिर भी उन्हें गालियां दी गईं.”

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “मां को गाली नहीं सहेंगे, इज्जत पर वार नहीं सहेंगे, आरजेडी का अत्याचार नहीं सहेंगे, कांग्रेस का वार नहीं सहेंगे, मां का अपमान नहीं सहेंगे. गली-गली से ये आवाज उठनी चाहिए.” प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि यह अपमान सिर्फ उनकी मां का नहीं, बल्कि देश की हर मां, बहन और बेटी का अपमान है.

पीएम मोदी ने वर्चुअल संबोधन में कहा, “मुझे पता है कि बिहार की हर मां को यह देख-सुनकर बहुत बुरा लगा है. जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है.” उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि आप सबको भी, बिहार की हर मां को ये देख-सुनकर कितना बुरा लगा है. मैं जानता हूं कि इसकी जितनी पीड़ा मेरे दिल में है, उतनी ही तकलीफ मेरे बिहार के लोगों को भी है.”

गाली देने वाली सोच महिलाओं को कमजोर समझती है- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि जिस मां का अब शरीर भी नहीं है, उन्हें आरजेडी और कांग्रेस के मंच से भद्दी-भद्दी गालियां दी गईं. उन्होंने जोर देकर कहा कि यह केवल व्यक्तिगत अपमान नहीं बल्कि सामाजिक अपमान है, जिसे बिहार की जनता ने भी महसूस किया है. पीएम मोदी ने कहा, “मां को गाली देने वाली सोच, बहन को गाली देने वाली सोच, महिलाओं को कमजोर समझती है. ये मानसिकता महिलाओं को शोषण और अत्याचार की वस्तु मानती है. इसलिए, जब-जब महिला विरोधी मानसिकता को सत्ता मिली है, सबसे ज्यादा तकलीफें माताओं-बहनों-बेटियों को ही झेलनी पड़ी है.”

“माई के स्थान, देवता पीतर से भी ऊपर होला”, बोले पीएम

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “एक गरीब मां ऐसे ही तपकर अपने बच्चों को शिक्षा-दीक्षा देती है, ऊंचे संस्कार देती है. इसलिए मां का स्थान देवी-देवताओं से भी ऊपर माना जाता है. बिहार के ही संस्कार हैं और हर बिहारी के मुंह से तो ये बात यूंही निकलती है. माई के स्थान, देवता पीतर से भी ऊपर होला.” उन्होंने कहा, “उस मां के ही आशीर्वाद से मैं चल पड़ा था. इसलिए, मुझे आज इस बात की पीड़ा है कि जिस मां ने मुझे देशसेवा का आशीर्वाद देकर भेजा, खुद से अलग करके मुझे जाने की इजाजत दी.”

  • Related Posts

    हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित-मिर्ज़ा एजाज़ बेग O आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त

      हज प्रशिक्षकों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित-मिर्ज़ा एजाज़ बेग आवेदन की अंतिम तिथि 23 अगस्त रायपुर । हज 2027 में हजयात्रा पर जाने वाले हज यात्रियों को प्रशिक्षण देने हेतु…

    Read more

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    UP News:मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हों और माहौल में हल्की-फुल्की चुटकी न हो, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. गोरखपुर के एक कार्यक्रम में सीएम योगी ने अपने…

    Read more

    NATIONAL

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    TRAI ने बढ़ाया 1601 नंबर सीरीज का दायरा, बिजली-पानी से लेकर कूरियर कंपनियों को मिलेगा खास नंबर

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम