Ro no D15139/23

अजमेर में बोले पीएम मोदी- मुस्लिम लीग के रास्ते पर चल रही है कांग्रेस

PM Modi in Ajmer : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के अजमेर में 16,680 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शुभारंभ, उद्घाटन और शिलान्यास किया. ये परियोजनाएं शहरी विकास, पेयजल आपूर्ति, सड़क, सिंचाई, एनर्जी और इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे प्रमुख क्षेत्रों से जुड़ी हैं. यहां जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीजेपी की डबल इंजन सरकार लगातार युवाओं को सशक्त बना रही है. दो साल पहले तक राजस्थान से भर्तियों में भ्रष्टाचार और पेपर लीक की खबरें सुर्खियों में रहती थीं. अब राजस्थान में पेपर लीक पर लगाम लगाई गई है. दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है.

कांग्रेस देश को बदनाम करने के लिए मौके तलाशती है : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि इतिहास गवाह है कि मुस्लिम लीग भारत से नफरत करती थी. उसी ने देश का विभाजन किया. आज कांग्रेस भी उसी रास्ते पर चल रही है. माओवादी भी भारत की समृद्धि, हमारे संविधान और सफल लोकतंत्र से नफरत करते हैं. वे घात लगाकर हमला करते हैं. कांग्रेस भी देश को बदनाम करने के लिए मौके तलाशती रहती है.

उन्होंने कहा कि देश कांग्रेस के ऐसे कृत्यों को कभी माफ नहीं करेगा. देश को बदनाम करना और हमारी सशस्त्र सेनाओं को कमजोर करना कांग्रेस की पुरानी आदत रही है. आपको याद होगा, कांग्रेस ने ही हमारे सैनिकों को हथियार और वर्दी तक से वंचित रखा. वन रैंक वन पेंशन को भी वर्षों तक लागू नहीं किया गया. विदेशी रक्षा सौदों में बड़े घोटाले भी कांग्रेस के कार्यकाल में ही हुए.

कांग्रेस अब भारत को कर रही है बदनाम : प्रधानमंत्री

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि हाल ही में दिल्ली में दुनिया का सबसे बड़ा एआई शिखर सम्मेलन आयोजित हुआ. इसमें दुनिया के कई देशों के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शामिल हुए. दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियों के प्रमुख भी एक मंच पर जुटे. सभी ने खुले दिल से भारत की सराहना की. लेकिन निराशा और हताशा में डूबी कांग्रेस ने दुनिया भर से आए मेहमानों के सामने देश की छवि खराब करने की कोशिश की. विदेशी मेहमानों के सामने देश को अपमानित किया. पूरे देश में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस अब भारत को बदनाम कर बदला ले रही है.

अजमेर आस्था और वीरता की भूमि : पीएम मोदी

संबोधन की शुरुआत में मोदी ने कहा कि अजमेर आस्था और वीरता की भूमि है. यहां तीर्थ स्थल भी हैं और क्रांतिकारी वीरों के पदचिह्न भी मौजूद हैं. मैं अभी हाल में ही इजराइल से लौटा हूं. इजराइल के लोग आज भी राजस्थान के सपूत मेजर दलपत जी की वीरता को गर्व से याद करते हैं. मुझे भी इजराइल की संसद में मेजर दलपत सिंह जी के शौर्य को नमन करने का अवसर मिला.

कांग्रेस शासन के दौरान पेपर लीक माफिया के चंगुल में था : भजनलाल शर्मा

जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि कांग्रेस शासन के दौरान राजस्थान पेपर लीक माफिया के चंगुल में था. विकसित भारत के आपके विजन को पूरा करने के लिए हमारी सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है. अब तक हमारी सरकार 1.25 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दे चुकी है. प्राइवेट सेक्टर में तीन लाख रोजगार सृजित किए गए हैं. वर्ष 2026 में 1.25 लाख पदों पर भर्ती के लिए भर्ती कैलेंडर जारी किया गया है.

  • Related Posts

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 August Instagram Captions: स्वतंत्रता दिवस हर भारतीय के लिए गर्व और खुशी का दिन है. इस खास मौके पर लोग तिरंगे के साथ फोटो क्लिक करते हैं और उसे सोशल…

    Read more

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    कभी-कभी इतिहास में कोई एक साल ऐसा आता है, जिसके असर को समझे बिना आने वाले दशकों की राजनीति समझना मुश्किल हो जाता है. पाकिस्तान के मामले में वह साल…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!