Ro no D15139/23

पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का हुआ आयोजन

– कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए किया गया प्रोत्साहित
राजनांदगांव 25 सितम्बर 2025। कृषि विभाग, इंडियन पोटाश लिमिटेड एवं कृषि विज्ञान केन्द्र  राजनांदगांव द्वारा एक दिवसीय पीएम प्रणाम किसान संगोष्ठी का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र सुरगी में आयोजित किया गया। संगोष्ठी के आयोजन का मुख्य उद्देश्य रासायनिक उर्वरकों के अत्यधिक उपयोग को कम करना, भूमि के  स्वास्थ्य की रक्षा करना, रासायनिक उर्वरकों पर सब्सिडी की जानकारी प्रदान करना तथा कृषकों को जैविक व प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना था।
उप संचालक कृषि श्री टीकम  सिंह ठाकुर ने कृषकों को धान फसल एवं रबी फसल की तैयारी तथा कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने शासन की योजनाओं से अधिक से अधिक कृषकों को लाभान्वित होने के लिए प्रोत्साहित किया। कृषि विज्ञान केन्द्र की वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. गुंजन झा ने कृषकों को रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों एवं इससे बचाव के संबंध में बताया। केन्द्र की वैज्ञानिक श्रीमती अंजलि घृतलहरे ने फसलों में पोषक तत्वों की कमी के लक्षण व उसे दूर करने के उपाय के बारे में जानकारी दी। उन्होंने प्राकृतिक खेती व जैविक खेती के लाभ के विषय में जानकारी दी। प्रक्षेत्र प्रबन्धक श्री आशीष गौरव शुक्ला ने उर्वरकों के संतुलित उपयोग  करने के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। इंडियन पोटाश लिमिटेड के वरिष्ठ क्षेत्र अधिकारी श्री ओपी गिरी ने रासायनिक उर्वरकों पर मिलने वाली सब्सिडी की विस्तृत जानकारी प्रदान की। संगोष्ठी में इंडियन पोटाश लिमिटेड से विस्तार अधिकारी श्री मनीष नौरंग, अनुविभागीय अधिकारी कृषि श्री एसएल देशलहरे, कृषि विकास अधिकारी श्रीमती रमशिला गौरकर एवं कृषि विज्ञान केंद्र सुरगी से डॉ. नूतन रामटेके, श्री मनीष कुमार सिंह, डॉ. योगेंद्र श्रीवास एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    कलेक्टर ग्राम बरगा के सूर्यसभा में हुए शामिल

    – प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के लिए ग्रामीणों ने दिखाई उत्साहपूर्ण भागीदारी*   *- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के संबंध में लाभान्वित हितग्राहियों ने की अपनी प्रतिक्रिया*  …

    Read more

    कलेक्टर जनदर्शन में नंदा झरिया की समस्या का हुआ समाधान

    – लंबे समय से लंबित राजस्व प्रकरण का हुआ निराकरण* राजनांदगांव 17 जून 2026। जिला प्रशासन द्वारा कलेक्टर जनदर्शन में प्राप्त आवेदनों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए लगातार…

    Read more

    NATIONAL

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    ट्रंप के सामने पीएम मोदी ने उठाया भारतीय नाविकों की मौत का मुद्दा, बोले- समुद्री मार्गों और नाविकों की सुरक्षा जरूरी

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    रूसी वॉरशिप ने ब्रिटेन के पास की फायरिंग, इंग्लिश चैनल में तनाव, भारतीय कप्तान की गिरफ्तारी पर भड़की पुतिन की नेवी?

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    पर्यटन के राष्ट्रीय मानचित्र पर चमका छत्तीसगढ़ की संस्कृति

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    बंगाल: फर्जी हस्ताक्षर मामले में नया अपडेट, न्यायमूर्ति सौगत भट्टाचार्य ने सुनवाई से खुद को किया अलग

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    पीएम मोदी को मिला स्लोवाकिया का सर्वोच्च सम्मान; किसी भी देश द्वारा दिया गया यह 33वां वैश्विक पुरस्कार

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत

    ट्रंप का दावा: ईरान परमाणु हथियार न रखने पर हुआ सहमत