Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना

*रूफटॉप सोलर पावर प्लांट’ लगाएं और बिजली बिल के ’टेंशन’ से मुक्त हो जाएं*

रायपुर, 10 नवंबर 2025/ गृहणी श्रीमती रीता मिश्रा के लिए अपने घर में ’रूफटॉप सोलर पावर प्लांट’ लगाना एक समझदारी भरा निर्णय रहा। इससे पहले हर महीने आने वाले भारी भरकम बिजली बिलों से उनके घर का बजट गड़बड़ा जाता था। परन्तु सोलर पॉवर प्लांट लग जाने से उनके घर का बिजली बिल जैसे श्जीरोश् की श्रेणी में आ गया है। वे मानती है कि इससे उन्हें काफी राहत मिली। वर्तमान में आधुनिक जीवन शैली के अनुरूप हर घर में इलेक्ट्रॉनिक उपभोक्ता सामग्रियों जैसे टीवी, कूलर, फ्रिज, पंखे, एयरकडीशनर, इलेक्ट्रिक आयरन, कम्प्यूटर, के चलते बिजली की अधिक खपत होना आम बात हो गई है। जाहिर है इनकी वजह से बढ़े हुए बिजली बिल उपभोक्ताओं के जेब और पर्स ही हल्का कर रही है।

दंतेवाड़ा की जीएडी कॉलोनी में रहने वाली श्रीमती रीता मिश्रा ने कहा कि बढती बिजली बिल से राहत के तौर पर उपभोक्ताओं के लिए पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक बेहतरीन विकल्प प्रस्तुत करती है। इस योजना के लिए हितग्राहियों को राज्य एवं केन्द्र शासन द्वारा न केवल आकर्षक अनुदान दिया जा रहा है बल्कि इसके जरिये उपभोक्ता अतिरिक्त उत्पादित बिजली को बेचकर अतिरिक्त कमाई भी कर सकेगा। इस तरह प्रदेश और देश के लिए उर्जादाता भी बन सकेगा।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को ज्यादा से ज्यादा लोगों को अपनाने के लिए प्रेरित करने हेतु राज्य शासन द्वारा महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया था कि हितग्राहियों को राज्य सरकार की ओर से अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाए। राज्य सरकार की वित्तीय सहायता केंद्रीय वित्तीय सहायता के अतिरिक्त होगी। राज्य शासन द्वारा दी जाने वाली अतिरिक्त वित्तीय सहायता के पश्चात 1 किलोवाट पर 45,000 रुपए, 2 किलोवाट तथा 3 किलोवाट पर 90,000 रुपए और उससे अधिक क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र लगाने पर मिलने वाली कुल सहायता की राशि 1,08,000 रुपए हो जाएगी।

*ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया है सुविधाजनक*

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत उपभोक्ताओं को सर्वप्रथम पीएम सूर्य घर के पोर्टल पर जाकर पंजीयन कराना होगा। पोर्टल में पहले राज्य का चुनाव और बिजली वितरण कंपनी को चुनने के बाद अपना उपभोक्ता नम्बर और मोबाईल नंबर डालकर मेल करना होगा। इस तरह लॉगिन करने के बाद ’रूफटॉप सोलर पावर प्लांट’ का आवेदन की प्रारंभिक प्रक्रिया पूरी होगी। इसी पोर्टल में हितग्राहियों को अनुमोदन प्राप्त होगा और पंजीकृत वेंडरों के नाम भी आ जाएगें। इस प्रकार इंस्टॉलेशन पूरी होने के बाद उसी पोर्टल में पीएम सूर्य घर का विवरण भेज कर नेट मीटर के लिए आवेदन करना है। इसके साथ ही आगे का पूरा काम विद्युत वितरण कंपनी एवं वेडरों द्वारा किया जाएगा। इस तरह हितग्राहियों को सब्सिडी और छत पर लगा बिजली घर सक्रिय हो जाएगा। भारत सरकार ने इस योजना के लिए बैंकों से 6.5 से लेकर 7 प्रतिशत ब्याज दर ऋण उपलब्ध कराने की भी व्यवस्था की है।

उल्लेखनीय है कि हितग्राही श्रीमती रीता मिश्रा और उनके पति श्री अशोक मिश्रा अपने घर की छत पर ’रूफटॉप सोलर पावर प्लांट’ लग जाने से खुश है श्री मिश्रा बताते है कि इसके लिए उन्हें कोई दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़े और न ही बैंक लोन के लिए भागदौड़ करना पड़ा सभी कार्य बिजली वितरण कंपनी एवं वेंडरों द्वारा किया गया। विशेष इससे पहले वे शासन की किसी भी योजना में शामिल नहीं थे, लेकिन पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ना उनका एक अहम फैसला रहा। चूंकि भारत सरकार भी शुद्ध शून्य कार्बन उत्सर्जन नीति को लेकर गंभीर है। अतः हर जिम्मेदार नागरिकों को पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से लाभान्वित होना चाहिए।

  • Related Posts

    जिले में मनाया गया धूमधाम  से जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव प्रवेश उत्सव में शिक्षा के महत्व पर दिया गया जोर, नवप्रवेशियों का हुआ सम्मान

     जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ जिले के कलेक्टर  रोहित व्यास के मार्गदर्शन में शिक्षा सत्र 2026-27 का शुभारंभ उत्सव के साथ मनाया गया। इसी क्रम में आज जिला स्तरीय शाला प्रवेश उत्सव…

    Read more

    ई-ऑफिस से लेकर राजस्व प्रकरणों तक आयुक्त ने परखी प्रशासनिक व्यवस्था फाइलों के त्वरित निराकरण और डिजिटल सेवाओं में गति लाने के दिए निर्देश, धीमी प्रगति पर जताई नाराजगी

      सरगुजा संभागायुक्त   नरेंद्र दुग्गा ने कलेक्टोरेट का किया निरीक्षण जशपुरनगर 17 जुलाई 2026/ सरगुजा संभाग के आयुक्त श्री नरेंद्र दुग्गा ने आज कलेक्टोरेट कार्यालय जशपुर की विभिन्न शाखाओं का औचक…

    Read more

    NATIONAL

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    बेलगावी, कर्नाटक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    भारत पर 100% टैरिफ लगाने की तैयारी में अमेरिका, लिंडसे ग्राहम ने दिया था 500 प्रतिशत का प्रस्ताव

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    पोलैंड के मंत्री का दावा : पीएम मोदी ने यूक्रेन में परमाणु हमले को रोका, पुतिन ने मानी भारत की बात

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    धार्मिक नगरी वृंदावन की बदलेगी तस्वीर, सीवर समस्या दूर करने के लिए खर्च होंगे 240 करोड़

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    (अंतर्राष्ट्रीय विश्लेषण) युद्धविराम का मिथक और वैश्विक शांति का संकट। विश्व ऊर्जा संकट और आर्थिक अस्थिरता का दौर।

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण

    विधानसभा मे पद्मविभूषण तीजन बाई को दी गई श्रद्धांजलि, उनके नाम से दिया जायगा राज्य अलंकरण