Ro no D15139/23

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना ने बदल दी दिलीप कुमार श्रीवास की जिंदगी

*बिजली बिल की चिंता खत्म*

रायपुऱ, 01 अक्टूबर 2025/पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना का उद्देश्य देश के नागरिकों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित करना और आवश्यक सरकारी सब्सिडी उपलब्ध कराना है। श्री श्रीवास ने इस अवसर का लाभ उठाने का फैसला किया। सरकारी सब्सिडी और सोलर पैनल लगाने वाली कंपनी की मदद से पूरी प्रक्रिया उनके लिए बेहद आसान हो गई। कुछ ही हफ्तों के भीतर, उनके घर की छत पर सोलर पैनल स्थापित हो गए और उनका घर अब सूरज की रोशनी से अपनी बिजली खुद बनाने लगा है।

रायगढ़ के कृष्णा वैली में रहने वाले श्री दिलीप कुमार श्रीवास के लिए बिजली का बढ़ता खर्च कभी एक बड़ी चिंता का विषय था। एक मध्यवर्गीय परिवार के लिए हर महीने आने वाला भारी-भरकम बिजली बिल, खासकर गर्मियों में पंखों और कुलर के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण, घरेलू बजट पर भारी दबाव डालता था। उनका मासिक बिजली बिल अक्सर 3,000 रुपए तक पहुँच जाता था। इसी दौरान श्री श्रीवास को शासन की महत्वाकांक्षी पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के बारे में पता चला।

सौर ऊर्जा अपनाने का सबसे बड़ा और तत्काल लाभ उनकी आर्थिक स्थिति पर पड़ा है। जहाँ पहले हर महीने उन्हें 3,000 रुपए का बिल भरना पड़ता था, वहीं अब उनका बिजली बिल लगभग समाप्त हो चुका है। पूरे घर की बिजली की जरूरतें अब स्वच्छ और हरित सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं। श्री श्रीवास इस बदलाव से बेहद संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा सौर ऊर्जा अपनाना हमारे लिए जीवन बदल देने वाला फैसला साबित हुआ। यह कदम केवल आर्थिक बचत का ही जरिया नहीं बना है, बल्कि यह भविष्य की पीढिय़ों के लिए स्वच्छ और हरित पर्यावरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण योगदान भी है।

बता दें कि योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक को https://pmsuryaghar.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होता है। आवेदन प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात आवेदक को स्वीकृति प्रदान की जाती है। तत्पश्चात दस्तावेजों के सत्यापन और मूल्यांकन के उपरांत अंतिम मंजूरी जारी की जाती है।

  • Related Posts

    आदर्श विद्यालय में प्रवेश  हेतु आवेदन 3 अप्रैल तक प्रवेश परीक्षा 7 अप्रैल को

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ जिला मुख्यालय जशपुर नगर के शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय  में प्रवेश की समय सारिणी जारी कर दी गयी है। विद्यालय के प्राचार्य  ने इस सम्बंध में…

    Read more

    धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान: एमआईएस सहायक की नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति 09 मार्च तक

     जशपुरनगर 03 मार्च 2026/ आदिम जाति कल्याण विभाग अंतर्गत धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान  के तहत वन अधिकार अधिनियम, 2006 के क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर वन अधिकार प्रकोष्ठ…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख