Ro no D15139/23

पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषणा

– उत्कृष्ट विद्यार्थियों का किया गया सम्मानित
राजनांदगांव 10 अप्रैल 2025। पीएमश्री सर्वेश्वर दास नगर पालिक निगम उत्कृष्ट विद्यालय राजनांदगांव में स्थानीय वार्षिक परीक्षा परिणाम की घोषणा गरीमामय कार्यक्रम आयोजित कर किया गया। कार्यक्रम में शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश सूर्यवंशी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के प्राचार्य श्री धनीराम देवांगन द्वारा किया गया। कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य श्री धनीराम देवांगन द्वारा कक्षावार परीक्षा परिणामों की घोषणा की गई। जिसमें कक्षा नवमीं का परीक्षा परिणाम 56.5 प्रतिशत, कक्षा ग्यारहवीं गणित का परीणाम 100 प्रतिशत, कक्षा ग्यारहवीं बायोलॉजी में 77.96 प्रतिशत, कक्षा ग्यारहवीं वाणिज्य में 84.21 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। संस्था प्रमुख ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई दी एवं असफल विद्यार्थियों को पुन: प्रयास करने हेतु प्रेरित किया। परीक्षा परिणाम की घोषणा पश्चात् मुख्य अतिथि व शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्री कमलेश सूर्यवंशी द्वारा कक्षा में उत्कृष्ट स्थान पाने वाले विद्यार्थियों को उनके पालकों के साथ मोमेंटो एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से कक्षा नवमीं (हिन्दी माध्यम) में प्रथम स्थान कुमारी आभा सेन (93.33 प्रतिशत) एवं द्वितीय स्थान कुमारी मीनल साहू (92.33 प्रतिशत) ने प्राप्त किया। कक्षा नवमीं अंग्रेजी माध्यम में कुमारी नम्रता रजक (94.67 प्रतिशत) ने प्रथम एवं प्रगयान प्रसाद साहू (93 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कक्षा ग्यारहवीं गणित हिन्दी माध्यम में योगेन्द्र साहू (80.8 प्रतिशत) प्रथम स्थान पर एवं साहिल कुमार साहू (68.40 प्रतिशत) द्वितीय स्थान पर रहें। कक्षा ग्यारहवीं बायो हिन्दी माध्यम में मीनल मेश्राम (93.40 प्रतिशत) प्रथम स्थान एवं धावनी प्रताप (86 प्रतिशत) द्वितीय स्थान पर रहें। कक्षा ग्यारहवीं कार्मस हिन्दी माध्यम में कुमारी डींपल सिन्हा (88 प्रतिशत) ने प्रथम स्थान हासिल किया एवं कुमारी अनामिका मंडल (86 प्रतिशत) द्वितीय स्थान पर रहीं। उसी प्रकार कक्षा ग्यारहवीं गणित अंग्रेजी माध्यम में कुमारी हषिता साहू (93.8 प्रतिशत) प्रथम स्थान एवं कुमारी रिशिका तिवारी (85.2 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ग्यारवहीं बायों अंग्रेजी माध्यम में कुमारी रेशिका शेण्डे (94 प्रतिशत) प्रथम स्थान एवं तेजस्व टांडेकर (93 प्रतिशत) द्वितीय स्थान पर रहें। कक्षा ग्यारहवीं कामर्स अंग्रेजी माध्यम में सार्थक जैन (82.6 प्रतिशत) प्रथम स्थान एवं मोनिश साहू (79.4 प्रतिशत) ने द्वितीय स्थान पर सफलता हासिल की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री सूर्यवंशी ने अपने उद्बोधन द्वारा सभी उत्कृष्ट विद्यार्थियों एवं उनके पालको को बधाई दी एवं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अंत में संस्था की व्याख्याता श्रीमती दीपिका राजपूत द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं पालकों का अभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम में मंच संचालन व्याख्याता श्रीमती आस्था वैष्णव द्वारा किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, पालक एवं संस्था के शिक्षकगण उपस्थित थे।

  • Related Posts

    शासकीय उचित मूल्य दुकान पाण्डेटोला में मिली अनियमितता

    *- घर में छिपाकर रखा गया शेष 24 कट्टा चावल जप्त* *- संबंधितों के विरूद्ध की जाएगी कड़ी कार्रवाई* राजनांदगांव 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव…

    Read more

    आंगनबाड़ी केन्द्र नवागांव में सहायिका के एक पद के लिए 1 अप्रैल तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 16 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) अंतर्गत आने वाले आंगनबाड़ी केन्द्र वार्ड क्रमांक 1 नवागांव में सहायिका के एक पद पर भर्ती…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में