Ro no D15139/23

छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें वार्षिकोत्सव में कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल सम्मानित

रायपुर 01 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ हिंदी साहित्य मंडल के 85वें स्थापना/वार्षिकोत्सव समारोह में साहित्य साधिका श्रीमती सुषमा प्रेम पटेल को “प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच में स्नेहिल सृजन” प्रेषित करने के लिए सम्मानित किया गया। यह गरिमामय समारोह वृंदावन (बड़ा हॉल), सिविल लाइंस, रायपुर में आयोजित हुआ।

              समारोह के मुख्य अतिथि आयुर्वेद विश्व परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं साहित्यप्रेमी विद्वान डॉ. राजाराम त्रिपाठी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विभिन्न साहित्यकारों, विद्वानों एवं गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय सहभागिता रही, जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई।

मंडल द्वारा सुषमा प्रेम पटेल की सतत एवं समर्पित साहित्य साधना की सराहना करते हुए उन्हें प्रशस्ति चिन्ह एवं सम्मान-पत्र प्रदान कर अभिनंदित किया गया। प्रतिदिन व्हाट्सऐप मंच पर उनके द्वारा किए जा रहे सृजनात्मक योगदान को साहित्यिक अनुशासन और निष्ठा का प्रेरक उदाहरण बताया गया।

अपने उद्बोधन में प्रसिद्ध कवयित्री सुषमा प्रेम पटेल ने मंच एवं समस्त साहित्य परिवार के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान उनके लिए और अधिक निष्ठा, समर्पण एवं ऊर्जा के साथ साहित्य साधना करने की प्रेरणा है। उन्होंने माँ शारदे की कृपा तथा विभिन्न साहित्यिक मंचों से प्राप्त स्नेह और आशीर्वाद को अपनी रचनात्मक शक्ति का आधार बताया।

  • Related Posts

    नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

      उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत *नौकायान प्रतियोगिता के फोटो 25 मार्च तक जमा कर सकते है* धमतरी, 23 मार्च 2026/ जिले में हाल ही में आयोजित भव्य नौकायान…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?