पुलिस प्रेक्षक कलासागर ने स्ट्रांग रूम का किया निरीक्षण, नाम निर्देशन व्यवस्था की ली जानकारी

महासमुंद 04 अप्रैल 2024/ भारत निर्वाचन आयोग द्वारा महासमुंद एवं कांकेर लोकसभा क्षेत्र के लिए नियुक्त पुलिस प्रेक्षक श्री एम. राकेश चन्द्र कलासागर ने आज महासमुंद लोकसभा अंतर्गत निर्वाचन तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री प्रभात मलिक के साथ पिटियाझर स्थित स्ट्रांग रूम का अवलोकन किया। उन्होंने यहां आवश्यक तैयारियां के संबंध में निर्देश देते हुए सुरक्षा संबंधित जानकारी ली।
कलेक्टर श्री मलिक ने बताया कि चारों स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे और परिसर में मतदान सामग्री वितरण के लिए बेरिकेटिंग की जाएगी। उन्होंने अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस ऑब्जर्वर को जानकारी दी। तत्पश्चात श्री कलासागर द्वारा कलेक्ट्रेट में नाम निर्देशन प्रक्रिया की जानकारी लिया। उन्होंने अन्य निगरानी केन्द्रों का भी अवलोकन किया। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री रवि कुमार साहू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रतिभा पांडेय, डिप्टी कलेक्टर श्री हरिशंकर पैकरा एवं पुलिस के अधिकारी मौजूद थे।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वर्गीय श्री बहादुर सिंह जागृत को श्रद्धांजलि अर्पित की

रायपुर, 28 अप्रैल 2025 / मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज शाम स्वर्गीय श्री बहादुर सिंह जागृत के निवास पहुंच कर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि…

पंजीयन विभाग में दस नवीन क्रांतियों का शुभारंभ

*पंजीयन मंत्री श्री ओपी चौधरी ने विभागीय कार्यों का लिया जायजा, पारदर्शिता, डिजिटल सुधारों और सेवा गुणवत्ता बढ़ाने के दिए निर्देश* *जिला पंजीयकों एवं उप पंजीयकों के कार्यों की गहन…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *