Ro no D15139/23

मतदान सामग्री प्राप्त कर मतदान दल कड़ी सुरक्षा के साथ पोलिंग बूथ के लिए रवाना

नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025
नगरीय निकाय निर्वाचन में ईवीएम मशीन के माध्यम से होगा मतदान
11 फरवरी को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक होगा मतदान
स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान हेतु 500 से अधिक बल तैनात, सेक्टर अधिकारी सहित 700 अधिकारी-कर्मचारियों की लगाई गई है ड्यूटी

अम्बिकापुर 10 फरवरी 2025/ नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2025 के अंतर्गत 11 फरवरी को प्रातः 08ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक मतदान का समय निर्धारित किया गया है। सोमवार को जिले के शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज अंबिकापुर से नगर पालिका निगम अंबिकापुर के लिए ,नगर पंचायत सीतापुर और नगर पंचायत लखनपुर में नगरीय निकाय निर्वाचन के लिए प्रातः 10 बजे से मतदान सामग्री का वितरण किया गया। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) श्री विलास भोसकर ने स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण मतदान कराने के लिए मतदान दलों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान निर्वाचन प्रेक्षक डॉ.संतोष कुमार देवांगन, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील कुमार नायक, जिला पंचायत सीईओ श्री विनय कुमार अग्रवाल, नगर निगम आयुक्त श्री  डीएन कश्यप, एसडीएम श्री फागेश सिन्हा , सहायक नोडल अधिकारी श्री गिरीश गुप्ता सहित अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे। जिले के तीनों नगरीय निकायों  के स्ट्रांग रूम में सामग्री वितरण के काउंटर बनाए गए हैं। सामग्री वितरण के लिए अधिकारी-कर्मचारी नियुक्त किए गए है। प्रत्याशियों  के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में स्ट्रांग रूम खोला गया।जहां मतदान सामग्री के लिए बनाए गए काउंटर से मतदान दल के पीठासीन अधिकारी एवं कर्मचारियों ने मतदान सामग्री प्राप्त कर मतदान सामग्री का मिलाना किया। इसके पश्चात सेक्टर अधिकारी सहित अपने निर्धारित मतदान केन्द्रों के लिए कड़ी सुरक्षा  के साथ रवाना हुए।
नगरीय निकाय निर्वाचन हेतु सुरक्षा व्यवस्था के प्रर्याप्त इतंजाम किए गए हैं, पुलिस, नगर सेना,फोरेस्ट गार्ड  और कोटवार सहित तकरीबन 500 से अधिक जवानों को शांतिपूर्ण निर्वाचन के लिए तैनात किया गया है। नगरीय निकाय में  सेक्टर अधिकारियों सहित तकरीबन 700 अधिकारी-कर्मचारियों को स्वतंत्र निर्वाचन हेतु ड्यूटी लगाई गई है। नगरीय निकाय क्षेत्रों में कुल 10 मतदान केंद्रों को संवेदनशील चिन्हित किया गया है। जिसमें अम्बिकापुर में नगर निगम में 08 मतदान एवं लखनपुर में 02 मतदान केंद्र संवेदनशील चिन्हित किए गए हैं। वहीं निर्वाचन कार्य के लिए अम्बिकापुर में 47, सीतापुर में 5, और लखनपुर में 4 वाहन आवंटित किए गए हैं।

निर्वाचन हेतु बनाया गए आदर्श मतदान केंद्र
नगरीय निकाय निर्वाचन 2025 हेतु जिले में 07 आदर्श मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें नगर निगम अम्बिकापुर में 05 आदर्श मतदान केंद्र शामिल हैं। मतदान केंद्र क्रमांक 55 (प्रा.शा. केदारपुर गुरु घासीदास वार्ड), मतदान केंद्र क्रमांक 25 (बीटीआई अम्बिकापुर), मतदान केंद्र क्रमांक 78 (शा.कन्या उ.मा.विद्यालय अम्बिकापुर), मतदान केंद्र क्रमांक 96 (शा. कन्या महाविद्यालय अंबिकापुर) एवं मतदान केंद्र क्रमांक 109 (नगर पालिका हाई स्कूल अम्बिकापुर) को आर्दश मतदान केंद्र बनाया गया है, इसी तरह नगर पंचायत सीतापुर में वार्ड क्रमांक 03 (अग्रसेन वार्ड) को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है, नगर पंचायत लखनपुर में वार्ड क्रमांक 07 (दीन दयाल उपाध्याय वार्ड) को आदर्श मतदान केंद्र बनाया गया है।

बता दें कि नगरीय निकाय निर्वाचन 11 फरवरी को  ईवीएम मशीन के माध्यम से मतदान संपन्न कराया जाएगा। मतदान के पूर्व अभ्यर्थियों के एजेंट की उपस्थिति में मॉक पोल की प्रक्रिया की जाएगी।ईवीएम मशीन में दो भाग दिखाई देगा, जिसमे पहले भाग में महापौर/अध्यक्ष तथा दूसरा भाग पार्षद के लिए होगा। मतदान अधिकारी द्वारा वोटिंग के लिए अनुमति के बाद मतदाता द्वारा सफेद पार्ट में महापौर की बटन दबाने पर छोटी बीप , फिर गुलाबी पार्ट में पार्षद की बटन दबाने पर लंबी बीप आएगी तब जाकर मतदान पूरा होगा।

अम्बिकापुर नगर निगम के 48 वार्ड के लिए 143 मतदान केंद्रों के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 27 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। इसी तरह सीतापुर नगर पंचायत के 15 वार्ड  के 15 मतदान केंद्र के लिए पीठासीन एवं मतदान अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है। लखनपुर नगर पंचायत के 15 वार्ड के लिए 15 मतदान केंद्रों में पीठासीन एवं मतदान दलों की नियुक्ति की गई है। जिसमें 4 पीठासीन एवं मतदान दलों को रिजर्व रखा गया है।

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर में 121454 मतदाता हैं, जिससे पुरुष की संख्या 59644 है, महिलाओं की संख्या 61800 है, और थर्ड जेंडर की संख्या 10 हैं। वहीं लखनपुर नगर पंचायत में मतदाताओं की संख्या 5692 है, जिसमें पुरुषों की संख्या 2696 है, महिलाओं की संख्या 2996 हैं, नगर पंचायत सीतापुर में मतदाताओं की संख्या 7131 है, जिसमें पुरुष की संख्या 3451और महिलाओं की संख्या 3680 हैं।

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर

नगर पालिका निगम अम्बिकापुर अन्तर्गत निर्वाचन में महापौर हेतु 06 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। जिसमें इंडियन नेशनल कांग्रेस से डॉ अजय कुमार तिर्की, भारतीय जनता पार्टी से श्रीमती मंजूषा भगत, बहुजन समाज पार्टी से श्री प्रकाश कुमार किस्पोट्टा, आम आदमी पार्टी से श्री राजीव लकड़ा, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से श्रीमती माधुरी सिंह सांडिल्य, हमर राज पार्टी से श्री तरूण कुमार भगत निर्वाचन प्रक्रिया में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। वहीं नगर पालिका निगम अम्बिकापुर के कुल 48 वार्डों हेतु 124 अभ्यर्थी निर्वाचन में हिस्सा लेंगे।

नगर पंचायत लखनपुर-
नगर पंचायत लखनपुर अध्यक्ष पद हेतु 03 अभ्यर्थी चुनावी मैदान में है। जिसमें भारतीय जनता पार्टी से सावित्री साहू , इंण्डियन नेशनल कांग्रेस से शिखा रमेश जायसवाल एवं निर्दलीय प्रत्याशी अनिशा गुप्ता अध्यक्ष पद के लिए अपना किस्मत आजमा रहे हैं।वहीं नगर पंचायत लखनपुर के 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए 32 अभ्यर्थियों ने अपना किस्मत अजमा रहे है।

नगर पंचायत सीतापुर-
नगर पंचायत सीतापुर में अध्यक्ष हेतु अभ्यर्थियों की संख्या 03 है।भारतीय जनता पार्टी से अमृता पैंकरा, इंण्डियन नेशनल कांग्रेस से प्रेमदान कुजूर  एवं निर्दलीय प्रत्यशी गिरधर राम भगत चुनावी मैदान में है।वहीं 15 वार्डों हेतु पार्षद के लिए निर्वाचन में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 40 है।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?