Ro no D15139/23

जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्रों में मतदान हेतु मतदान दल हुए रवाना

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव 2025
403 मतदान केंद्रों में 20 फरवरी को होंगे मतदान

जशपुरनगर 19 फरवरी 2025/ त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के अंतर्गत दूसरे चरण में 20 फरवरी को जशपुर, मनोरा, दुलदुला और कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र में मतदान कराया जाना है। जिसके लिए बुधवार को इन चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों में बनाये गए कुल 403 मतदान केंद्रों में मतदान सम्पन्न कराने के लिए मतदान दलों को रवाना किया गया। इसके लिए कुनकुरी जनपद पंचायत क्षेत्र हेतु 129, जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा हेतु 108, जनपद पंचायत क्षेत्र दुलदुला हेतु 72 एवं जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर हेतु 94 मतदान दलों को रवाना किया गया।
मतदान दलों की रवानगी से पूर्व रिटर्निंग अधिकारी की उपस्थिति में मतदान दलों को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। जहां सभी सहायक रिटर्निंग अधिकारी, सेक्टर अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान अधिकारी उपस्थित रहे। सभी को मतदान एवं मतगणना के समय रखी जाने वाली सावधानियों के संबंध में बताते हुए दलों को सफलतापूर्वक निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने हेतु उत्साहवर्धन भी किया गया।
इन क्षेत्रों में मतदान केंद्र स्तर पर की जाने वाली मतगणना 20 फरवरी को एवं खंड मुख्यालय स्तर पर की जाने वाली मतगणना यदि आवश्यक हो तो 21 फरवरी को की जाएगी। वहीं सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणामों की घोषणा खंड स्तर पर 22 फरवरी एवं जिला पंचायत सदस्य के मामले में निर्वाचन परिणामों की घोषणा 23 फरवरी को की जाएंगी।
दूसरे चरण में जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर, मनोरा, कुनकुरी और दुलदुला में मतदान किया जाएगा। जिसमें चारों जनपद पंचायत क्षेत्रों के 169 सरपंच पदों, पंच पद के 1305 पदों, जनपद पंचायत सदस्य के 52 पदों, जिला पंचायत सदस्य के 05 पदों हेतु मतदान किया जाएगा। जिसमें जनपद पंचायत क्षेत्र जशपुर में 44 सरपंच पद एवं पंच पद के 377 पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 14 पदों के लिए मतदान होंगे। वहीं जनपद पंचायत क्षेत्र मनोरा में 44 सरपंच पद, 353 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 12 पदों के लिए मतदान होंगें। जनपद पंचायत कुनकुरी क्षेत्र में 51 सरपंच पदों, 361 पंच पदों और जनपद पंचायत सदस्य के 16 पदों के लिए निर्वाचन प्रक्रिया की जाएगी। दुलदुला जनपद पंचायत क्षेत्र में सरपंच के 30 पदों, पंच के 214 पदों एवं जनपद पंचायत सदस्य के 10 पदों हेतु मतदान किये जायेगें। इसी तरह जिला पंचायत सदस्य हेतु जशपुर में 01, मनोरा में 01, कुनकुरी में 02 और दुलदुला में 01 पदों के लिए भी मतदान किया जाएगा।

  • Related Posts

    नवयुवकों के लिए रोजगार के सुनहरे अवसर प्लेसमेंट कैंप का आयोजन 06 मार्च से 13 मई तक जिला मुख्यालय सहित सभी विकास खंडों में पंजीयन कैंप का होगा आयोजन

    10 वीं पास नवयुवक रोजगार के अवसरों के लिए करा सकते हैं पंजीकरण जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ जशपुर में 10वीं पास नवयुवकों के लिए रोजगार के अवसर! एसआईएस ग्रुप द्वारा 6…

    Read more

    कलेक्टर  रोहित व्यास ने जनदर्शन में सुनी आमजन की समस्याएं

    अधिकारियों को समयबद्ध एवं पारदर्शी निराकरण के दिए निर्देश जशपुरनगर 02 मार्च 2026/ कलेक्टर  रोहित व्यास ने आज सोमवार को जिला कार्यालय में आयोजित जनदर्शन में आम नागरिकों से सीधे रूबरू…

    Read more

    NATIONAL

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    गरीब पोराबाई फंसी-केजरीवाल को मोदी ने छुड़वाया,गले मिले या पड़े-लखमा, खबरदार-‘खामोश’ मत कहना, हैं, बेहद अश्लील धुरंधर-बोथरी सेंसर की धार-वंचित रहे परिवार वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सोनिया गांधी ने किया सवाल, खामेनेई की हत्या पर सरकार चुप्प क्यों?

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    सऊदी, कुवैत में US एंबेसी पर ईरान का हमला, अमेरिका बोला- इन 15 देशों को तुरंत छोड़ दें अमेरिकी

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पटना महावीर मंदिर के ज्योतिषाचार्य ने तय किया ग्रहण और भद्रा काल के बीच होलिका दहन का शुभ मुहूर्त

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    पीएम मोदी ने बेंजामिन नेतन्याहू से की बात, कहा- शांति बहाली के प्रयास तेज किए जाने चाहिए

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख

    ईरान पर हमले से बढ़ी वैश्विक अनिश्चितता, पढ़ें पूर्व विदेश सचिव शशांक का आलेख