Ro no D15139/23

पॉन्ड मैन रामवीर तंवर ने की कलेक्टर अबिनाश मिश्रा से मुलाकात, 

आमा तालाब को रामसर साइट बनाने की प्रक्रिया तेज

धमतरी, 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) देश में जल संरक्षण, तालाबों के सौंदर्यीकरण, मृत जल निकायों के पुनर्जीवन और शहरी वन विकसित करने के लिए “पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया” के नाम से प्रसिद्ध श्री रामवीर तंवर ने आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच जिले में जल संरक्षण एवं तालाबों के विकास को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

कलेक्टर श्री मिश्रा ने श्री तंवर से उनके द्वारा देशभर में किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली तथा धमतरी जिले के मकई तालाब और कांटा तालाब के सौंदर्यीकरण एवं सुव्यवस्थित विकास पर भी चर्चा की।

इसके पश्चात श्री रामवीर तंवर ने भखारा स्थित आमा तालाब का विस्तृत निरीक्षण एवं सर्वे किया। आमा तालाब को रामसर साइट घोषित कराने की दिशा में शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप ड्रोन कैमरे के माध्यम से जल क्षेत्र, जैव विविधता, प्रवासी पक्षियों के आवास तथा तालाब के पारिस्थितिकीय महत्व का विस्तृत आकलन किया गया।

निरीक्षण के दौरान विधायक प्रतिनिधि श्री हरक जैन तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री हरिकिशन पवारिया भी उपस्थित रहे।

उल्लेखनीय है कि श्री रामवीर तंवर को देश में जल संरक्षण और तालाबों के पुनर्जीवन के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए “पॉन्ड मैन ऑफ इंडिया” के नाम से जाना जाता है। उन्होंने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात और कर्नाटक सहित विभिन्न राज्यों में लगभग 80 तालाबों का संरक्षण, सफाई एवं जीर्णोद्धार कराया है। वर्तमान में वे छत्तीसगढ़ के बिलासपुर और जगदलपुर में भी तालाबों के जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों में सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं।

  • Related Posts

    अटल जी के संकल्प और दूरदर्शी नेतृत्व ने छत्तीसगढ़ को दी नई पहचान, सुशासन और अंत्योदय की राह पर आगे बढ़ रहा प्रदेश : मुख्यमंत्री साय

    *   *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर किया नमन* रायपुर, 16 अगस्त 2026/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज…

    Read more

    सीईओ जिला पंचायत ने संयुक्त जिला कार्यालीय प्रांगण में किया ध्वजारोहण

    राजनांदगांव 15 अगस्त 2026। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने कलेक्टोरेट परिसर स्थित संयुक्त जिला कार्यालय प्रांगण में ध्वजारोहण किया। सीईओ…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!