Ro no D15139/23

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में जिला विकास एवं समन्वयन समिति की बैठक संपन्न

विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत जिले की 8 पैक्स में बनेंगे, 1000-1000 एमटी क्षमता के गोदाम

धमतरी, 30 जून 2026 (IMNB NEWS AGENCY) कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला विकास एवं समन्वयन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में संयोजक एवं उपायुक्त सहकारिता, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक धमतरी के नोडल अधिकारी, नाबार्ड के जिला विकास प्रबंधक तथा एनसीसीएफ के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत संचालित विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना के तहत गोदाम निर्माण की प्रगति एवं आगामी कार्यवाही की विस्तृत समीक्षा की गई। समीक्षा उपरांत जिले की 8 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) — कातलबोड़, तरसींवा, भाठागांव, लोहरसी, संबलपुर, कोलियारी, छाती एवं मगरलोड में 1000-1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।

बैठक में कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि गोदाम निर्माण की सभी आवश्यक औपचारिकताएं समयबद्ध ढंग से पूर्ण करते हुए प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाई जाए। उन्होंने कहा कि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से किसानों को आधुनिक भंडारण सुविधा उपलब्ध होगी, कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण को बढ़ावा मिलेगा तथा सहकारी समितियों को भी मजबूती मिलेगी। कलेक्टर ने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ सभी आवश्यक कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री अबिनाश मिश्रा ने कहा कि आज जिला विकास समन्वय एवं समन्वयन समिति की बैठक में ‘सहकार से समृद्धि’ के अंतर्गत विश्व की सबसे बड़ी अन्न भंडारण योजना की समीक्षा की गई। जिले की 8 पैक्स में 1000-1000 मीट्रिक टन क्षमता के गोदाम निर्माण का निर्णय लिया गया है। इससे किसानों को बेहतर भंडारण सुविधा मिलेगी और सहकारी समितियां भी अधिक सशक्त होंगी।

  • Related Posts

    रक्षाबंधन पर्व के मद्देनजर खाद्य एवं औषधि प्रशासन की छापेमार कार्रवाई अंबिकापुर के थोक खाद्य एवं मिठाई बाजारों का औचक निरीक्षण, वेफर्स का नमूना जांच हेतु भेजा

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   राज्य में आम नागरिकों को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने तथा आगामी रक्षाबंधन पर्व को दृष्टिगत रखते हुए खाद्य पदार्थों में मिलावट,…

    Read more

    रायपुर में सरगुजा संभाग की छात्राओं ने दी देशभक्ति की शानदार प्रस्तुति राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बढ़ाया गौरव

      अम्बिकापुर 17 अगस्त 2026/   80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त 2026 को रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य राज्य स्तरीय समारोह में सरगुजा की छात्राओं…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान