Ro no D15139/23

जल जीवन मिशन के माध्यम से नल के माध्यम से घर पर शुद्ध पेयजल मिलने से ग्राम जंगलपुर की दैनिक जीवनशैली में आया सकारात्मक परिवर्तन

राजनांदगांव 20 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) जल जीवन मिशन अंतर्गत डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम जंगलपुर के सभी 275 परिवारों को फंक्शनल हाउसहोल्ड टैप कनेक्शन प्रदान कर ग्राम के प्रत्येक घर तक शुद्ध पेयजल की सतत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। नल के माध्यम से घर पर शुद्ध पेयजल मिलने से ग्राम की दैनिक जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। ग्राम पंचायत जंगलपुर के सरपंच श्री भूपेन्द्र साहू ने बताया कि जल जीवन मिशन योजना आने से पहले ग्रामीणों को पेयजल के लिए हैंडपंप तथा दूरस्थ जलस्रोतों पर निर्भर रहना पड़ता था। ग्रीष्म ऋतु में जल संकट की स्थिति गंभीर हो जाती थी। किन्तु जल जीवन मिशन से ग्राम के प्रत्येक घरों तक नल कनेक्शन से नियमित स्वच्छ जल मिल रहा है। जिससे ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली है। उन्होंने बताया कि पंचायत प्रतिनिधियों, विभागीय तकनीकी टीम एवं ग्रामीणों के समन्वय से योजना को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया। पाइपलाइन विस्तार, टंकी निर्माण एवं जल स्रोत के सुदृढ़ीकरण सहित अन्य कार्य गुणवत्तापूर्ण संपन्न हुए।
ग्राम जंगलपुर में गठित जल बहिनी श्रीमती जनिया बाई, श्रीमती लकेश्वरी, श्रीमती ममता साहू, श्रीमती रेखा यादव एवं श्रीमती लीला बाई ने योजना को जमीनी स्तर पर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जल बहिनी द्वारा नियमित रूप से एफटीके किट के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण किया जाता है तथा ग्रामीणों को स्वच्छता, जल संरक्षण एवं जल का दुरूपयोग नहीं करने के प्रति जागरूक किया जाता है। इन महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से योजना के प्रति समुदाय का विश्वास एवं सहभागिता बढ़ी है। घर पर ही नल के माध्यम से शुद्ध पेयजल मिलने से ग्रामीण महिलाओं को घरेलू कार्यों में सुविधा मिली है। बच्चों की पढ़ाई के लिए अधिक समय मिल रहा है तथा स्वच्छ जल के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं में भी कमी आई है। ग्रामीणों में आत्मनिर्भरता और जागरूकता आई है। मजबूत नेतृत्व, सामुदायिक सहभागिता एवं महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से किसी भी योजना को प्रभावी ढंग से लागू किया जा सकता है। जल जीवन मिशन के हर घर जल के लक्ष्य को पूर्ण कर ग्राम जंगलपुर अन्य ग्राम पंचायतों के लिए प्रेरणास्रोत बनकर उभरा है।
क्रमांक 103 —————–

  • Related Posts

    रामकृष्ण केयर हॉस्पिटल्स रायपुर में राष्ट्रीय ऑन्कोलॉजी शिखर सम्मेलन ‘ऑन्कोस्फीयर 2.0’ का आयोजन करेगा

      देशभर के 300 से अधिक अग्रणी ऑन्कोलॉजी विशेषज्ञ, चिकित्सक एवं शोधकर्ता होंगे शामिल; दो दिवसीय अकादमिक सम्मेलन में प्रिसिजन मेडिसिन, इम्यूनोथेरेपी और कैंसर उपचार की अगली पीढ़ी की तकनीकों…

    Read more

    अवैध खनन पर राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर, अवैध खनन पर खनिज विभाग का बड़ा प्रहार

      मुरुम उत्खनन और अवैध रेत परिवहन में संलिप्त 9 वाहन जब्त, खनिज माफियाओं में हड़कंप रायपुर, 13 जून 2026/ राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत खनिजों के…

    Read more

    NATIONAL

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    होर्मुज स्ट्रेट से कितना कमाता था ईरान? अगर युद्ध विराम के बाद खुला रास्ता, तो अब जहाजों से कैसे वसूलेगा ‘टोल टैक्स’

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    राजनाथ सिंह ने कहा- युद्ध का खेल बदल गया है, छोटे देश भी बड़े देश को पहुंचा सकते हैं ज्यादा नुकसान

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    भारतीय जहाजों पर हमले से ट्रंप नाराज, ममता को खुली चुनौती! 19 सांसद बोले- हम ही असली TMC

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    किसने मारा 3 भारतीयों को? ट्रंप और ईरान ने एक दूसरे पर लगाया आरोप, जयशंकर ने US विदेश मंत्री को लगाया फोन

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    भारत 2030: इंफ्रास्ट्रक्चर क्रांति जो लोगों और गणित की ताकत से शुरू होगी

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर

    12 साल की मोदी सरकार: फैसलों, विकास योजनाओं और राजनीतिक बदलावों का एक दशक से अधिक का सफर