Ro no D15139/23

ओजोन परत संरक्षण दिवस पर आयोजित होगा पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता

रायपुर, 15 सितम्बर 2025/ अंतर्राष्ट्रीय ओजोन परत संरक्षण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से मंगलवार 16 सितम्बर को पोस्टर एवं इन्वायरोथान प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम प्रातः 10 बजे से नवीन विश्राम गृह, सिविल लाइंस रायपुर में होगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में वित्त, वाणिज्य कर, आवास एवं पर्यावरण तथा योजना एवं सांख्यिकी विभाग के मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे।

प्रतियोगिता में स्कूली और महाविद्यालयीन छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। पोस्टर प्रतियोगिता का विषय “जलवायु परिवर्तन के कारण और निदान” अथवा “ओजोन परत संरक्षण – मॉन्ट्रियल प्रोटोकॉल” रहेगा। इसे तीन वर्गों में विभाजित किया गया है, पहला वर्ग 12 से 17 वर्ष, दूसरा 18 से 22 वर्ष और तीसरा दिव्यांगजनों के लिए। प्रतिभागियों को पोस्टर बनाने हेतु अपना हार्ड बोर्ड साथ लाना होगा।

इन्वायरोथान प्रतियोगिता का विषय “वेस्ट टू वेल्थ” तय किया गया है। इसमें कक्षा 12वीं तक, स्नातक स्तर और स्नातकोत्तर स्तर के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। दोनों प्रतियोगिताओं में विजेताओं को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

प्रतियोगिताओं के उपरांत अपरान्ह 4 बजे से पुरस्कार वितरण एवं संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। प्रतिभागियों को आधार कार्ड और विद्यालय/महाविद्यालय का पहचान पत्र साथ लेकर सुबह 9.30 बजे तक प्रतियोगिता स्थल पर उपस्थित होना होगा।

  • Related Posts

    सक्षम योजना से संवरी किस्मत: ईंट के कारोबार से आत्मनिर्भरता की नई इबारत लिख रहीं कुसुम

      विष्णु भैया का संबल, खुशहाल हुआ हर आंगन’ ​रायपुर, 22 अगस्त 2026/ कुसुम ने अपने मजबूत इरादों और कड़ी मेहनत से ईंट व्यवसाय को सफलता की नई ऊंचाइयों पर…

    Read more

    ‘दवाईयों और पोषण की चिंता हुई कम, “मोर विष्णु भैया” ल धन्यवाद’

      रायपुर. 22 अगस्त 2026. कांकेर के अघन नगर की श्रीमती प्रेमलता शर्मा के लिए महतारी वंदन योजना केवल आर्थिक सहायता नहीं, बल्कि जीवन में बुढ़ापे का सहारा बनकर आई…

    Read more

    NATIONAL

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    रावलपिंडी में 6 महीने के लिए तैनात हुई पाकिस्तानी सेना, मुनीर ने ताकत मिलते ही लिया फैसला; GHQ बना किला

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर