Ro no D15139/23

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की उपस्थित में 4000 मेगावाट के पावर सप्लाई एग्रीमेंट होंगे हस्ताक्षरित

प्रदेश में होगा 60 हजार करोड़ रुपए का प्रत्यक्ष निवेश और 8 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

भोपाल (IMNB NEWS AGENCY)

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थित में 27 जनवरी को समत्व भवन, मुख्यमंत्री निवास में 4 हजार मेगावॉट बिजली के पॉवर सप्लाई एग्रीमेंट हस्ताक्षरित होंगे। ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने बताया है कि नये पॉवर हाउस अनूपपुर में स्थापित होंगे। मध्यप्रदेश में नई विद्युत परियोजना स्थापित होने पर 60 हजार करोड़ रुपए के प्रत्यक्ष निवेश और 3000 लोगों को प्रत्यक्ष और लगभग 5000 लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार उपलब्ध होगा।

मंत्री श्री तोमर ने बताया है कि मध्यप्रदेश में वर्ष 2030-31 में विद्युत की मांग लगभग 27 हजार मेगावाट होने की संभावना है। चार हजार मेगावाट क्षमता के पावर सप्लाई एग्रीमेंट होने से विद्युत की मांग की शतप्रतिशत सप्लाई संभव होगी।

एमपी पावर मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड (एमपीपीएमसीएल) ने मध्यप्रदेश राज्य में स्थापित किए जाने वाले नए विद्युत संयंत्रों से डीबीएफओओ (डिजाइन, बिल्ड, फाइनेंस, ओन एंड ऑपरेट) के तहत विद्युत् दर आधारित प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रक्रिया (टैरिफ बेस्ड कॉम्पिटिटिव  बिडिंग ) के माध्यम से 3200 मेगावाट बिजली की खरीद के लिए बोलियां आमंत्रित की थी, जिसमें ग्रीनशू विकल्प के तहत अतिरिक्त 800 मेगावाट की खरीद का विकल्प भी शामिल था।

इसके अनुसार मेसर्स हिन्दुस्तान थर्मल प्रोजेक्ट्स लिमिटेड को 800 मेगावॉट, मेसर्स टोरेंट पॉवर लिमिटेड को 1600 मेगावॉट तथा मेसर्स अदानी पॉवर लिमिटेड को 800 मेगावॉट व ग्रीन्शू विकल्प के अंतर्गत अतिरिक्त 800 मेगावॉट क्षमता आवंटित की गई है। इन सभी क्षमताओं के लिये विद्युत आपूर्ति अनुबंध (PSA)संबंधित चयनित विकासकों द्वारा गठित स्पेशल पर्पस व्हीकल्स (SPV)के साथ किए गए हैं। इन विद्युत आपूर्ति अनुबंधों के अंतर्गत वर्ष 2030 से विद्युत आपूर्ति होना संभावित है।

  • Related Posts

    मध्यप्रदेश के उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास में आज श्री राम मंदिर जायेगे और एक सामाजिक सम्मान समारोह में शामिल होगे

    रीवा-रायपुर हवाई सेवा: 15 मार्च 2026 से रीवा से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की जा रही है। उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने यह जानकारी…

    Read more

    दक्षिण के द्वार नेपानगर को बनायेंगे प्रदेश के विकास का प्रमुख द्वार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    कृषि और उद्योग का बेजोड़ संगम है नेपानगर विकास तभी सार्थक, जब इसका लाभ पहुंचे समाज के अंतिम व्यक्ति तक किसानों की तकदीर बदल देगी नेपानगर की दो सिंचाई परियोजनाएं…

    Read more

    NATIONAL

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    घर बैठे मिनटों में बुक करें LPG सिलेंडर, जानिए Indane-HP-Bharat Gas के आसान तरीके

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    दुबई एयरपोर्ट पर फिर ड्रोन अटैक, फ्यूल टैंक में लगी आग, सभी फ्लाइट्स निलंबित

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    राज्यसभा चुनाव: वोटिंग के बीच कांग्रेस के 3 विधायक गायब, कमरूल होदा बोले- ‘6 बजे तक इंतजार कीजिए’

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    बेऊर जेल में बंद अनंत सिंह पर कोर्ट का फैसला, राज्यसभा चुनाव में कर सकेंगे वोट

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    राज्यसभा चुनाव: 12 साल बाद बिहार में टक्कर वाली लड़ाई, 5 सीटों पर 6 उम्मीदवार मैदान में, 16 मार्च को होगा मतदान

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में

    असम को मेगा कॉरिडोर का गिफ्ट देंगे पीएम मोदी, गुवाहाटी से सिलचर अब सिर्फ 5 घंटे में