प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से रोशन हुआ प्रदीप छिकारा का घर

*बिजली बिल और कटौती की समस्या से मिली पूरी राहत*

रायपुर, 01 जुलाई 2025/
प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजनों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। यह योजना न केवल पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा दे रही है, बल्कि बिजली बिल जैसी बड़ी चिंता से भी आम लोगों को राहत दिला रही है। सरगुजा जिले में इस योजना का प्रभाव स्पष्ट रूप से नजर आने लगा है, जहां अनेक परिवार अपने घरों में सोलर पैनल लगाकर लाभान्वित हो रहे हैं।

अम्बिकापुर निवासी श्री प्रदीप छिकारा भी इसी योजना से लाभ उठाने वाले नागरिकों में शामिल हैं। उन्होंने अप्रैल माह में अपने घर की छत पर 5 किलोवाट का सोलर पैनल स्थापित कराया। श्री प्रदीप बताते हैं कि उनका परिवार बड़ा है, जिससे बिजली की खपत काफी अधिक होती है। पहले उन्हें हर महीने लगभग 7 से 8 हजार रुपये तक बिजली बिल का भुगतान करना पड़ता था, लेकिन सोलर पैनल लगने के बाद से उनका बिजली बिल लगभग शून्य हो गया है।

उन्होंने कहा कि सोलर पैनल ने न केवल बिजली बिल की समस्या से राहत दी है, बल्कि अब बिजली कटौती से भी छुटकारा मिल गया है। श्री प्रदीप ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना को एक सराहनीय और दूरदर्शी पहल बताया। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा न केवल आर्थिक रूप से लाभदायक है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी पूरी तरह सुरक्षित है।

श्री प्रदीप ने बताया कि उन्होंने अपने सगे-संबंधियों को भी इस योजना के लाभ बताए हैं और उन्हें इस योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना आम लोगों के लिए एक वरदान साबित हो रही है, जो पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रभावी कदम है।

  • Related Posts

    बेमेतरा में श्रमिक जनसंवाद सम्मेलन आयोजित

    *श्रमिकों को मिला शासन की योजनाओं का लाभ* रायपुर, 18 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा श्रमिकों एवं उनके परिजनों…

    Read more

    आवास योजना में फर्जी भुगतान और अधूरे घर के आरोप तथ्यहीन

    *प्रशासन ने भौतिक सत्यापन के बाद जांच रिपोर्ट सौंपी* रायपुर, 18 फरवरी 2026(IMNB NEWS AGENCY) प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) को लेकर आज 18 फरवरी को प्रकाशित खबर के बाद प्रशासन…

    Read more

    NATIONAL

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    कद्दू कटा, सबमें बंटा-बम खाली लखमा पे फटा, भारत-पाक मैच,मजा नहीं आया,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    PM मोदी और फ्रांसीसी राष्ट्रपति मैक्रों की मुंबई में मुलाकात, क्या 114 राफेल डील होगी फाइनल?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    बांग्लादेश में ‘शैडो कैबिनेट’ की तैयारी, क्या ब्रिटेन वाले फॉर्मूले में फंसेंगे तारिक रहमान?

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    मुकेश सहनी के करीबी नीतीश द्विवेदी ने बनाया अपना संगठन, 19 महीने की बिहार यात्रा का किया ऐलान

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    अक्ल से काम लेना वरना…’, ट्रंप ने ईरान को याद दिलाया जून वाला हमला

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल

    बिहार के 8 डैम बनेंगे पर्यटन का नया हॉटस्पॉट, देखिए लिस्ट में कौन-कौन है शामिल