Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से संवरा अमरावती का संसार अब पक्का आवास बना परिवार के खुशियों का आधार

अंबिकापुर 01 फरवरी 2026/   “कभी सोचा नहीं था कि खुद का भी एक पक्का घर होगा, जहां बारिश की बूंदें डराएंगी नहीं बल्कि सुकून देंगी। यह भावुक शब्द सरगुजा जिले के बतौली विकासखंड के ग्राम पंचायत कपाटबहरी की रहने वाली श्रीमती तारावती के हैं, जोकि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के सुशासन में उन लाखों लाभार्थियों में से एक हैं, जिनका ’अपना घर’ होने का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के जरिए साकार हुआ है।

कच्चे मकान की चुनौतियों से मिली मुक्ति

तारावती बताती हैं कि इससे पहले वह अपने पति अमरनाथ और बच्चों के साथ एक कच्चे मकान में रहती थीं। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए एक दूर का सपना था। पति मजदूरी का करते हैं, तीन बच्चों की जिम्मेदारी।

योजना के लाभ और जनभागीदारी

शासन की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास की स्वीकृति मिलने के बाद, तारावती और उनके पति ने न केवल सरकारी सहायता का लाभ उठाया, बल्कि खुद मजदूरी कर घर को और भी बेहतर स्वरूप दिया। आज उनके पास एक सुव्यवस्थित पक्का मकान है, जिसमें उनका परिवार सुरक्षित और खुशहाल है।

शासन-प्रशासन के प्रति जताया आभार

श्रीमती तारावती ने अपनी मुस्कान के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि, “सरकार की इस मदद से आज हमारा जीवन बदल गया है। पक्के घर ने हमें सम्मान और सुरक्षा के साथ जीने का नया हौसला दिया है। तारावती की यह कहानी उन सभी ग्रामीण परिवारों के लिए प्रेरणा है, जो शासन की कल्याणकारी योजनाओं से जुड़कर अपने जीवन स्तर को ऊँचा उठा रहे हैं।

  • Related Posts

    युवाओं का हित सर्वोपरि: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर पुलिस भर्ती मुख्य परीक्षा की तिथियों में बदलाव

    *शिक्षक भर्ती और पुलिस भर्ती परीक्षा की तिथियां टकराने से अभ्यर्थियों को हो रही थी परेशानी, मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित संज्ञान*   *अब सूबेदार, उप निरीक्षक संवर्ग एवं प्लाटून कमांडर…

    Read more

    सकारात्मक विचार और श्रेष्ठ संगति ही जीवन की दिशा तय करते हैं: मंत्री टंक राम वर्मा

    *सारंगढ़ के शासकीय लोचन प्रसाद पांडेय महाविद्यालय का स्थापना दिवस समारोह*   *उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा ने जनभागीदारी मद निर्मित कक्ष का किया लोकार्पण*   रायपुर, 10…

    Read more

    NATIONAL

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    जब दिल्ली के मंच पर जीवंत हुई छत्तीसगढ़ की पंडवानी परंपरा  इंडिया हैबिटेट सेंटर में छत्तीसगढ़ की लोक परंपरा का रंग, पांडवानी ने बांधा समां

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना 0 जवाहर नागदेव,

    काले हैं तो क्या हुआ दिलवाले हैं भगवान का रंग गहरा नीला काले जैसा सलोना           0 जवाहर नागदेव,

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    साबुन-बिस्किट खरीदना पड़ेगा महंगा, FMCG कंपनियां सितंबर में फिर बढ़ा सकती हैं दाम

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    विश्वभर के दाऊदी बोहरा समुदाय के 53वें धर्मगुरु  सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब एक दशक बाद करेंगे रायपुर का दौरा

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘आओ बच्चू, मैं तुम्हें दंगा कराना सिखा देता हूं-कैसे दंगा होता है…’ सीएम योगी का बयान सोशल मीडिया पर वायरल

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात

    ‘ढाई किलो का हाथ’ लेकर लखनऊ पहुंचे सनी देओल, प्रीति जिंटा भी साथ: योगी से हुई खास मुलाकात