Ro no D15139/23

रोशनी की किरण बनकर आई प्रधानमंत्री आवास योजना

*नियद नेल्ला नार ग्राम संतोषपुर के श्री लखमू ने केंद्र सरकार के प्रति जताया आभार*

रायपुर, 28 अक्टूबर 2025/सुदूर नक्सल प्रभावित ग्राम नियद नेल्लानार (संतोषपुर) में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने विकास की नई उम्मीद जगाई है। यह योजना वहां के लोगों के जीवन में रोशनी की किरण बनकर आई है। प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने श्री लखमू जैसे अनेक परिवारों को न केवल पक्का घर दिया है, बल्कि आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की नई राह भी दिखाई है। यह योजना अब ग्रामीणों के जीवन में स्थायी बदलाव लाने का माध्यम बन चुकी है।

उल्लेखनीय है कि पहले बीजापुर जिले के दूरस्थ नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में शासकीय योजनाओं का क्रियान्वयन संभव नहीं हो पाता था, लेकिन अब स्थिति बदल रही है। वर्ष 2024-25 में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत ग्राम नियद नेल्ला नार में स्वीकृत आवासों में से 18 आवासों का निर्माण पूरा हो चुका है। गांव में तेजी से निर्माण कार्य जारी है और लोगों के चेहरों पर विश्वास और सुरक्षा की नई चमक दिखाई दे रही है।

संतोषपुर निवासी श्री लखमू पनिका इस योजना के प्रमुख लाभार्थियों में से एक हैं। वे बताते हैं कि उनकी पत्नी का निधन हो चुका है और वे अपने बेटे-बहू तथा पोते के साथ रहते हैं। दो एकड़ जमीन में खेती करके वे किसी तरह जीवनयापन कर रहे थे। गरीबी और माओवाद के डर के कारण पक्का घर बनाना उनके लिए असंभव था। श्री लखमू बताते हैं कि जब मुझे प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत घर की स्वीकृति मिली, तब मेरी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। आज मेरे पास अपना पक्का घर है, जिसमें मैं सुरक्षित और सम्मानपूर्वक जीवन बिता रहा हूँ। यह सब शासन-प्रशासन की मदद से संभव हुआ है। हमारे गांव के लिए यह योजना सचमुच रोशनी की किरण बनकर आई है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…