Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली देवकुमार की जिंदगी

*वर्षों की समस्याओं से मिला छुटकारा, पक्का आवास बना नई उम्मीद का आधार*

रायपुर, 03 दिसम्बर 2025(IMNB NEWS AGENCY)
प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण छत्तीसगढ़ के हजारों परिवारों के लिए आशा की किरण बनी है। इसी कड़ी में बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम सुलसुली निवासी श्री देवकुमार का जीवन भी इस योजना के माध्यम से पूरी तरह बदल गया है।

वर्षों से मिट्टी के जर्जर घर में रह रहे आर्थिक रूप से कमजोर श्री देवकुमार मजदूरी व खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते आए थे। बरसात के मौसम में उनके पुराने घर की छत से पानी टपकता था, दीवारें कमजोर थीं और हर मौसम उनके लिए चिंता और चुनौतियों का कारण बनता था।लेकिन वर्ष 2024-25 की ग्राम सभा उनके जीवन में उम्मीद बनकर आई। सभा में जब उन्हें बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण के तहत उनके नाम से आवास स्वीकृत हो गया है, तो वे भावुक हो उठे। ग्राम पंचायत और स्थानीय प्रशासन के सहयोग से आवास निर्माण का कार्य तेजी से शुरू हुआ और आज उनका सपना पूरा हो चुका है।

अब श्री देवकुमार अपने पक्के, मजबूत और सुंदर घर में परिवार के साथ सुरक्षित एवं सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। उनके घर में खुशी की नई रोशनी है और चेहरे पर आत्मविश्वास झलकता है।

श्री देवकुमार ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना मेरे लिए सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि नई जिंदगी की शुरुआत है। अब मेरे बच्चों के सिर पर सुरक्षित छत है और मैं अपने परिवार को पक्के मकान में निश्चिंत होकर रख पा रहा हूं।

प्रधानमंत्री आवास योजना–ग्रामीण का यह प्रभाव बताता है कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं किस तरह जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक परिवर्तन ला रही हैं।

  • Related Posts

    नक्सलवाद के विरुद्ध निर्णायक सफलता के बाद बस्तर में विकास की नई गति : मुख्यमंत्री साय

    *नई औद्योगिक नीति से निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को मिला नया विस्तार*   *नवा रायपुर बन रहा शिक्षा और नई तकनीक का उभरता केंद्र*   *मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय…

    Read more

    गौवंश संरक्षण एवं संवर्धन के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

    मुख्यमंत्री ने गौशालाओं को डीबीटी से वितरित की 109.79 करोड़ रुपये की अनुदान राशि   भोपाल : IMNB NEWS AGENCY     मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान…

    Read more

    NATIONAL

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    अमेरिका पीछे हटा तो कौन भरेगा खाली जगह? सऊदी अरब के नए सुरक्षा प्लान को समझिए

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल