Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली श्यामलाल की ज़िंदगी: अब पक्के घर में सुकून से बीत रहा है जीवन

रायपुर, 01 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के एक छोटे से गांव डड़ाई में रहने वाले किसान श्री श्याम लाल अब राहत की सांस ले रहे हैं। वर्षों से कच्चे खपरैल वाले घर में हर साल बरसात की मार झेलने वाले श्यामलाल को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का घर मिला है। यह आवास उनके जीवन में स्थिरता, सुरक्षा और सम्मान लेकर आया है।

श्री श्यामलाल का जीवन खेती-किसानी पर आधारित था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण वे पक्का मकान बनाने की सोच भी नहीं सकते थे। हर साल बरसात में छत से पानी टपकता, दीवारें दरकतीं, और खपरैल उड़ जाने की चिंता बनी रहती थी। लेकिन जब उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी मिली, तब उन्होंने आवेदन किया और पात्रता मिलने के बाद इस योजना का लाभ मिला।

अब उनका खुद का मजबूत, टिकाऊ और सुरक्षित पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। श्यामलाल भावुक होकर बताते हैं कि सरकार ने जो मदद की है, वह हमारे लिए किसी वरदान से कम नहीं है। अब हमारे बच्चों को भी एक सुरक्षित छत मिली है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बना यह घर सिर्फ एक निर्माण नहीं, बल्कि आत्मनिर्भरता और सम्मान की नींव है। यह योजना प्रदेश के दूरस्थ अंचलों में रह रहे जरूरतमंद परिवारों के जीवन में वास्तविक बदलाव ला रही है।

  • Related Posts

    स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल से मिले इंटर्न डॉक्टर, आंदोलन स्थगित करने का लिया निर्णय

      स्टाइपेंड वृद्धि पर इसी माह होगा सकारात्मक निर्णय: स्वास्थ्य मंत्री रायपुर, 19 अगस्त 2026/स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रदेश के विभिन्न मेडिकल कॉलेजों के इंटर्न डॉक्टरों से मुलाकात…

    Read more

    ‘वंदे मातरम’ की 150 वर्षों की गौरवशाली यात्रा पर छायाचित्र प्रदर्शनी

    *क्विज के जरिए छत्तीसगढ़ के वीर सेनानियों से रूबरू हुए स्कूली बच्चे एआई कैमरे ने बढ़ाया प्रदर्शनी का आकर्षण*   *टाउन हॉल की छायाचित्र प्रदर्शनी के चौथे दिन विद्यार्थियों ने…

    Read more

    NATIONAL

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    भारत में विदेशी पर्यटक क्यों नहीं आ रहे? थाईलैंड-वियतनाम से पीछे रहने की 3 बड़ी वजहें

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    BJP छोड़ने के बाद शहजाद पूनावाला ने कहा- मकान मालिक 1 तारीख को मांगता है किराया

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    माता सीता की रक्षा एक तिनके से

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    युवाओं के लिए CM योगी की नसीहत, ड्रग्स और स्मार्टफोन के नशे से रहें दूर

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    UP Election 2027: हैट्रिक के मिशन पर CM योगी का मास्टर प्लान तैयार, एक फैसले से बढ़ सकती है विपक्ष की मुश्किल

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ

    डोनाल्ड ट्रंप को पसंद आया भारत का वोटर आईडी सिस्टम, ज्ञानेश कुमार का नाम लेकर की तारीफ