Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना- ग्रामीण – निर्माणाधीन आवासों को शीघ्र पूर्ण कर वृहद गृह प्रवेश कराये जाने के दिए निर्देश

– सीईओ जिला पंचायत ने ग्राम कसारी और सुकुलदैहान में निर्माणाधीन प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण का किया निरीक्षण
राजनांदगांव 22 मार्च 2025। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने  जनपद पंचायत डोंगरगढ़ के ग्राम कसारी एवं जनपद पंचायत राजनांदगांव के ग्राम पंचायत सुकुलदैहान में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत निर्माणाधीन आवासों का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत वित्तीय वर्ष में स्वीकृत सभी आवासों को नियत समय में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने निर्माणाधीन आवासों को 30 मार्च 2025 तक पूर्ण कर वृहद गृह प्रवेश कराये जाने का निर्देश दिया। निर्माणाधीन आवासों के निरीक्षण के दौरान हितग्राहियों से सीधे बातचीत कर उन्हें आवास निर्माण निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर किस्त प्राप्त करने की समझाईस दी गई।
सीईओ जिला पंचायत सुश्री सुरूचि सिंह ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन्हें वर्तमान में चल रहे आवास प्लस 2024 अंतर्गत छुटे हुए आवास हेतु जरूरत मंद परिवारों को सर्वेयर के माध्यम से सर्वे करवाकर नाम जुड़वाने की जानकारी दिया। सर्वे का कार्य दो तरीकों से अर्थात ग्राम पंचायत के सर्वेयर अथवा स्वयं से सर्वे मोबाईल एप्प के माध्यम से सर्वेक्षित होने की महत्वपूर्ण जानकारी दिया। उन्होंने ग्राम पंचायत सुकुलदैहान के दिव्यांग हितग्राही का आवास निर्माण होने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें मूलभूत सुविधाएं प्राप्त होने के संबंध में जानकारी ली। दिव्यांग हितग्राही को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत लाभान्वित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी। निरीक्षण के दौरान जिला समन्वयक प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, सीईओ जनपद पंचायत, कार्यक्रम अधिकारी प्रधानमंत्री आवास योजना के इंजीनियर, कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा, नोडल अधिकारी, सरपंच, रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

  • Related Posts

    जिला अधिकारियों ने शनिवार को किया व्यापक मैदानी निरीक्षण

    *- शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन व व्यवस्थाओं में सुधार पर विशेष फोकस* *- बारिश पूर्व सभी विकास कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश* *- साप्ताहिक समय-सीमा…

    Read more

    विभिन्न संविदा पदों पर भर्ती के लिए 17 अप्रैल तक आवेदन आमंत्रित

    राजनांदगांव 28 मार्च 2026 (IMNB NEWS AGENCY) पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा संचालित छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़ -छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत जिला…

    Read more

    NATIONAL

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    नेपाल: बालेन शाह के PM बनते ही बड़ा एक्शन, पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली गिरफ्तार

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    न्यूक्लियर साइटों पर इजरायली हमले के बाद ईरान ने दी चेतावनी, कहा- चुकानी होगी भारी कीमत

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    इंडियन एयरलाइंस का फैसला, समर शेड्यूल में 3000 वीकली उड़ानें कैंसिल

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    ईयू का दावा: रूस की मदद से ईरान कर रहा मिडिल ईस्ट में अमेरिकी सैनिकों पर हमले

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….

    खुदा दे खाने को तो कौन जाए कमाने को, मुफ्त की सौगात पर सुप्रीम कोर्ट की चिन्ता वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी.….खरी….