Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी ने दूर की बलवीर की चिंता कच्चे मकान के गिरने के डर से मिली मुक्ति, अब पक्के घर में संवर रहा भविष्य

अंबिकापुर 08 फरवरी 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सरकार की हितग्राही मूलक योजनाएं जरुरतमंद परिवारों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं। लखनपुर नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 05 में रहने वाले निवासी श्री बलवीर मझवार जिनका वर्षों पुराना कच्चा घर बरसात में गिर गया था। सीमित आय और आर्थिक तंगी के कारण उनके लिए पक्का मकान बनवाना संभव नहीं हो पा रहा था।

श्री मझवार ने बताया कि उनकी आर्थिक स्थिति काफी कमजोर रही है और वे केवल थोड़ी-बहुत खेती-बाड़ी पर निर्भर हैं, जिससे परिवार का जैसे-तैसे गुजारा चलता था। ऐसे में पक्के घर का सपना अधूरा ही लग रहा था। इसी दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के अंतर्गत आवेदन किया, जो स्वीकृत हो गया।

योजना के तहत मिली सहायता से आज उनका पक्का घर बनकर तैयार हो गया है। नए घर में शिफ्ट होने के बाद वे बेहद खुश है। उन्होंने भावुक होकर कहा कि अब उन्हें बरसात और मौसम की मार का डर नहीं रहेगा, और उनको एक सुरक्षित वातावरण भी मिलेगा।

श्री बलवीर मझवार ने अपने पक्के घर के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार की इस योजना ने उनके जैसे गरीब परिवार को सम्मानजनक जीवन जीने का अवसर दिया है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से जिले में अनेक जरूरतमंद परिवारों को पक्के घर की सौगात मिल रही है, जिससे उनका जीवन स्तर बेहतर हो रहा है और वे सुरक्षित, स्वच्छ एवं सम्मानजनक आवास में जीवन यापन कर पा रहे हैं।

  • Related Posts

    नौकायान प्रतियोगिता के उत्कृष्ट फोटो हेतु जिला प्रशासन की विशेष पहल

      उत्कृष्ट फोटो को किया जाएगा पुरस्कृत *नौकायान प्रतियोगिता के फोटो 25 मार्च तक जमा कर सकते है* धमतरी, 23 मार्च 2026/ जिले में हाल ही में आयोजित भव्य नौकायान…

    Read more

    सरगुजा ओलंपिक 2026ः दूसरे दिन खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

    समापन समारोह में बाईचुंग भूटिया होंगे शामिल अम्बिकापुर 22 मार्च 2026/  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर आयोजित तीन दिवसीय संभाग स्तरीय ’सरगुजा ओलंपिक’ के दूसरे दिन खेल मैदानों…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?