Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना से मिला सम्मानजनक जीवन, पहाड़ी कोरवा परिवार का सपना हुआ साकार

अम्बिकापुर 03 नवम्बर 2025/  विकास की मुख्यधारा से विशेष रूप से पिछड़ी जनजातियों को जोड़ने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अब सुदूर वनांचलों तक पहुँच रहा है। जिले के जिले के आकांक्षी ब्लॉक लखनपुर की ग्राम पंचायत लोसगी निवासी श्रीमती बिसुन कोरवा (बिहानू कोरवा), जो विशेष पिछड़ी जनजाति “पहाड़ी कोरवा” समुदाय से हैं, उनका का जीवन प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के माध्यम से बदल गया है।

श्रीमती बिसुन कोरवा ने बताया कि उनका परिवार अत्यंत गरीब है और आजीविका का मुख्य साधन खेती एवं मजदूरी पर निर्भर रहा है। कृषि योग्य भूमि के अभाव में उनकी आर्थिक स्थिति कमजोर थी, और परिवार एक छोटे से कच्चे झोपड़ीनुमा मकान में निवास करता था। पक्के घर में रहने का सपना उनके लिए दूर की बात थी। वर्ष 2024-25 में उन्हें प्रधानमंत्री जनमन योजना के अंतर्गत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली आवास राशि से उन्होंने अपना सपनों का पक्का घर तैयार किया। उन्होंने बताया कि यह सिर्फ एक मकान नहीं, बल्कि उनके परिवार की इज्जत और सुरक्षा की नई दीवार है।

प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ सरकार की अन्य योजनाओं ने भी उनके जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाया है। उन्हें स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय प्राप्त हुआ, जिससे परिवार में स्वच्छता और स्वास्थ्य में सुधार हुआ। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत मिले एलपीजी गैस कनेक्शन ने रसोई को धुएँ से मुक्त और सुरक्षित बना दिया। वहीं, बिजली कनेक्शन से उनके घर की रातें रोशन हो गईं और जीवन सहज हो गया।

श्रीमती बिसुन कोरवा ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आज हमारा पक्का मकान बन चुका है। हम जंगलों के बीच सुरक्षित और सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं। इन योजनाओं ने हमारे परिवार को नई आशा, आत्मनिर्भरता और सम्मान दिया है। इसके लिए उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार का आभार व्यक्त किया।

सरकार की इन योजनाओं ने न केवल पहाड़ी कोरवा जनजाति जैसे विशेष रूप से पिछड़े परिवारों के जीवन में उजाला फैलाया है, बल्कि उनके भीतर आत्मविश्वास और सामाजिक सम्मान की नई भावना भी जगाई है।

  • Related Posts

    जीपीएफ प्रकरणों के निराकरण हेतु 19 से 21 अगस्त तक विशेष शिविर का होगा आयोजन

    अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/   वरिष्ठ कोषालय अधिकारी ने बताया कि सामान्य भविष्य निधि (जी.पी.एफ.) अभिदाताओं के गुमशुदा कटौत्रे, ऋणात्मक शेष, full want/part want/missing credit प्रकरणों के निराकरण हेतु महालेखाकार (लेखा…

    Read more

    आपरेशन सिपाही रक्षा सूत्र 0.4 अभियान के तहत सरगुजा की महिलाओं ने सैनिक भाइयों के लिए भेजा रक्षा सूत्र

    सीमा पर तैनात जवानों तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ की बहनों का स्नेह, सम्मान और आशीर्वाद- महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े   अम्बिकापुर 16 अगस्त 2026/ रक्षाबंधन के पावन…

    Read more

    NATIONAL

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    रांची के पहाड़ी मंदिर समेत शिवालयों में उमड़ेगी भीड़, जानें सावन सोमवार और नाग पंचमी पूजा का विशेष महत्व

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान