Ro no D15139/23

माताओं को स्वास्थ्य और संबल दे रही है-प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना

मां और शिशु के सुखद भविष्य की ओर सशक्त कदम

रायपुर । मातृत्व हर स्त्री के जीवन का सबसे पवित्र और भावनात्मक अनुभव होता है, लेकिन यह अनुभव अनेक जिम्मेदारियों और चुनौतियों से भरा होता है। गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को पौष्टिक आहार, उचित चिकित्सकीय देखभाल और मानसिक संबल की आवश्यकता होती है, परंतु आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के लिए यह सब उपलब्ध कराना कठिन होता है। ऐसे में प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना महिलाओं के लिए एक वरदान साबित हो रही है।

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2017 में प्रारंभ की गई इस योजना का उद्देश्य है हर मां को मिले पोषण, सुरक्षा और सम्मान। योजना के अंतर्गत प्रथम गर्भावस्था में महिलाओं को 5000 रूपए की राशि दो किश्तों में सीधे बैंक खाते के माध्यम से दी जाती है। साथ ही द्वितीय प्रसव में बालिका के जन्म पर 6000 रुपए की अतिरिक्त राशि भी प्रदान की जाती है। यह आर्थिक सहयोग माताओं को गर्भावस्था के दौरान उचित देखभाल और पोषण प्राप्त करने में मदद करता है।

बेमेतरा जिले के परियोजना बेरला के देवरबीजा-सेक्टर 01 में सैकड़ों माताएँ इस योजना का लाभ उठा रही हैं। ग्राम डंगनिया बी की श्रीमती मोनिका ने बताया कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने उनके जीवन में बड़ा परिवर्तन लाया है। उन्होंने कहा कि इस योजना से मिली सहायता से मैंने गर्भावस्था के दौरान पौष्टिक आहार ली, डॉक्टर से नियमित जांच कराई और बच्चे के जन्म के बाद उसके स्वास्थ्य पर ध्यान दिया। आज मैं और मेरा बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।

प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना ने महिलाओं में न केवल आत्मनिर्भरता की भावना जगाई है, बल्कि उनमें स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई है। योजना की लाभार्थी महिलाएं अब अन्य गर्भवती माताओं को भी प्रेरित कर रही हैं कि वे समय पर पंजीकरण कर योजना से जुड़ें। जिला बेमेतरा सहित प्रदेश के सभी जिलों में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, ताकि अधिक से अधिक गर्भवती महिलाएँ योजना का लाभ प्राप्त कर सकें। विभाग का उद्देश्य “स्वस्थ मां -स्वस्थ शिशु, स्वस्थ भारत” के लक्ष्य को साकार करना है।

महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना मातृत्व की गरिमा और सुरक्षा को सशक्त करने की दिशा में केंद्र सरकार की ऐतिहासिक पहल है। इस योजना ने प्रदेश की लाखों माताओं को आर्थिक और मानसिक संबल प्रदान किया है, जिससे वे अपने शिशु के बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ सकी हैं।

  • Related Posts

    बजटीय देयक जमा करने की अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित तथा SNA SPARSH से संबंधित भुगतान के लिए 30 मार्च तक का समय

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  छत्तीसगढ़ शासन वित्त विभाग मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर के निर्देशानुसार वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु कोषालय/उप कोषालय में देयक प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 25 मार्च…

    Read more

    सरगुजा में राज्यव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन

      अम्बिकापुर 23 मार्च 2026/  कलेक्टर  अजीत वसंत के मार्गदर्शन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सरगुजा श्री विनय कुमार अग्रवाल के नेतृत्व में राज्य साक्षरता मिशन प्राधिकरण रायपुर के…

    Read more

    NATIONAL

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    एयरपोर्ट पर हादसा: एयर कनाडा एक्सप्रेस विमान ट्रक से टकराया, वीडियो आया सामने

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    बिहार के भ्रष्ट अफसरों की डिजिटल फाइल तैयार, स्पीडी ट्रायल के लिए एसपी समेत 10 अधिकारियों की बनी टीम

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    पश्चिम एशिया तनाव के बीच 2 भारतीय LPG टैंकर होर्मुज पार करेंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    रूस का अमेरिका को ‘स्पेशल ऑफर’: यूक्रेन की मदद रोको, हम ईरान को खुफिया डेटा देना बंद कर देंगे

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    ममता बनर्जी ने कहा- बंगाल को निशाना बनाने वालों को जहन्नुम में जाना चाहिए

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?

    समाप्त होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप बोले- US अपने लक्ष्य के करीब, लेकिन सीजफायर से इनकार, क्या है प्लान?