Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से ग्रामीण घरों में हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संचार

रायपुर, 25 दिसंबर 2025 (IMNB NEWS AGENCY) छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जन जन तक मुफ्त बिजली पहुंचाने के लिए प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जारी की गई है। इस योजना का लाभ लेकर हजारों हितग्राहियों के चेहरे खिल गए हैं। जहां एक ओर उन्हें मुफ्त बिजली प्राप्त हो रही है वहीं बिजली के बिलों से उन्हें मुक्ति मिल गयी है। इस योजना ने जशपुर जिले के ग्रामीण अंचलों में ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सशक्त परिवर्तन की शुरुआत की है। योजना के प्रभावी क्रियान्वयन से आम नागरिकों को प्रत्यक्ष और स्थायी लाभ मिल रहा है।
इस परिवर्तन की सशक्त मिसाल जशपुर जिले के बगीचा विकासखंड अंतर्गत ग्राम चम्पा निवासी श्री कोइरा राम हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर में 2 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। श्री कोइरा राम बताते हैं कि सोलर पैनल लगाने से पहले हर माह बढ़ते बिजली बिल उनके घरेलू बजट पर अतिरिक्त बोझ डालते थे। अब सोलर सिस्टम के संचालन से उनका बिजली बिल शून्य हो गया है और वे निश्चिंत होकर बिजली का उपयोग कर पा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि सोलर पैनल स्थापना पर कुल लगभग 1.20 लाख रूपए की लागत आई, जिसमें शासन की ओर से 90 हजार रूपए की सब्सिडी प्राप्त हुई। शेष राशि का वहन भी योजना के अंतर्गत मिले समयबद्ध मार्गदर्शन और सहयोग से सहज हो सका। परिणामस्वरूप, उनकी मासिक बचत बढ़ी है और वे स्वच्छ व हरित ऊर्जा के उपयोग के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रहे हैं।
श्री कोइरा राम ने बताया कि यह योजना ग्रामीण परिवारों के लिए वरदान सिद्ध हो रही है, एक ओर बिजली खर्च से राहत, दूसरी ओर आत्मनिर्भरता की भावना को मजबूती। उन्होंने इस जनहितकारी पहल के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में सरकार आम नागरिकों के जीवन को आसान, किफायती और सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!