Ro no D15139/23

‘विकसित भारत जी राम जी’ के लिए 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभाओं का होगा आयोजन

*नए विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण 2025 के बारे में ग्रामीणों को दी जाएगी जानकारी*

*रायपुर, 25 दिसंबर 2025/* केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार गारंटी को सुनिश्चित करने के लिए नवीन एवं उन्नत प्रावधानों के साथ विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण का निर्माण किया गया है। जिसे संक्षेप में ‘विकसित भारत जी राम जी 2025’ भी कहा जा रहा है। इस नए अधिनियम से विकसित भारत की कल्पना साकार होगी और ग्रामीणों के जीवन में सकारात्मक बदलाव भी लाएगा। इन्हीं बदलावों के विषय में ग्रामीणों को जागरूक करने के लिए प्रदेश के सभी ग्राम एवं ग्राम पंचायत मुख्यालय में 26 दिसंबर को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। इस ग्राम सभा में गांव के सभी गणमान्य नागरिकों को आमंत्रित किया जाएगा तथा ग्राम सभा से संबंधित सभी गतिविधियों को ग्राम सभा निर्णय मोबाइल एप में अपलोड भी किया जाएगा।
नए अधिनियम से ग्रामीणों को मिलने वाले रोजगार, मजदूरी भुगतान, योजना अंतर्गत होने वाले कार्य, पारदर्शिता सहित ग्रामीणों के अधिकारों के बारे में पूरी जानकारी ग्रामीणों को ग्राम सभा में दी जाएगी। इससे पूर्व 24 दिसम्बर को भी अनुसूचित क्षेत्रों के ग्रामों में राष्ट्रीय पेसा दिवस के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया था। अब अनूसूचित क्षेत्रों को छोड़कर शेष ग्राम पंचायतों में 26 दिसंबर 2025 को ‘विकसित भारत – रोजगार एवं आजीविका मिशन (ग्रामीण)’ के प्रति जनजागरूकता हेतु विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा।

  • Related Posts

    जेनेटिक बीमारियों की उन्नत जांच और रोकथाम पर जिला स्तरीय संगोष्ठी अटल आरोग्य लैब में 134 प्रकार की एडवांस जांच की सुविधा, 70 से अधिक शासकीय चिकित्सकों ने लिया हिस्सा

      अम्बिकापुर 14 अगस्त 2026/  अटल आरोग्य लैब एवं शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय संबद्ध चिकित्सालय, अम्बिकापुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 अगस्त 2026 को मेडिकल लेक्चर हॉल में जिला स्तरीय संगोष्ठी का…

    Read more

    छुईहापारा से मेन रोड तक 500 मीटर सीसी सड़क सह नाली निर्माण का कार्य मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना में स्वीकृत

    कोरबी में ग्रामीण सड़क अधोसंरचना को मिलेगी मजबूती, सोशल मीडिया में प्रसारित जानकारी पर विभाग ने स्पष्ट की वस्तुस्थिति कोरबा, 14 अगस्त 2026/मुख्यमंत्री ग्राम गौरव पथ योजना के अंतर्गत कोरबा…

    Read more

    NATIONAL

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    15 अगस्त पर Instagram Post को बनाएं यादगार, तिरंगे वाली फोटो के लिए देखें 25+ कैप्शन

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    पाकिस्तान में कैसे ‘जिहाद’ बना State Policy? General Zia ने 1979 में बदली रणनीति, तैयार हुआ ‘Proxy War’ का मॉडल

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    होर्मुज पर ट्रंप की ‘स्टील की दीवार’ वाले दावे को ईरान ने नकारा, कहा- शर्तें माने अमेरिका तभी खुलेगा रास्ता

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    2007 वाला करिश्मा दोहराएंगी मायावती? यूपी में अखिलेश-योगी के बीच BSP का ‘कमबैक प्लान’ तैयार!

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रवि किशन के ‘मौन व्रत’ पर CM योगी की चुटकी, दावत का जिक्र कर मंच से पूछ लिया ऐसा सवाल… सब रह गए हैरान

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!

    रात 9 बजकर 04 मिनट से शुरू होगा सूर्य ग्रहण, जानिए कहां और कैसे दिखेगा यह दुर्लभ नजारा!