Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनसामान्य के घर आंगन में बिखरी रौशनी

प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनमानस के लिए किफायती एवं फायदेमंद
– बिजली का बिल हुआ शून्य
– अतिरिक्त यूनिट के बदले उपभोक्ता को नियमानुसार दी जा रही राशि वापस
राजनांदगांव 16 दिसम्बर 2025। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से जनसामान्य के घर आंगन में रौशनी बिखरी है। शासन की यह महती योजना प्राकृतिक ऊर्जा को प्रोत्साहित करती है तथा जनमानस के लिए किफायती एवं फायदेमंद है। लाल बहादुर वितरण केन्द्र अंतर्गत आने वाले ग्राम रामाटोला निवासी श्री हरीश वर्मा ने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पावर प्लांट स्थापित किया है। श्री हरीश वर्मा ने बताया कि सोलर प्लांट लगने से पहले उनका बिजली बिल 2500 से 3000 रूपए प्रति माह आता था, लेकिन सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद अब उनका बिजली बिल शून्य हो गया है, बल्कि कई बार नेगेटिव बिल भी आ रहा है। उन्होंने बताया कि नवम्बर माह में 454 रूपए का सोलर रिबेट प्राप्त हुआ, जबकि उसी माह उनका बिजली बिल -137 रूपए आया। नेगेटिव बिलिंग की स्थिति में अतिरिक्त यूनिट उपभोक्ता के खाते में जोड़ दी जाती है। जिसका समायोजन किया जाता है एवं वर्ष के अंत में उन अतिरिक्त यूनिट के बदले उपभोक्ता को नियमानुसार राशि वापस की जाती है। श्री हरीश वर्मा ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रदत्त 78000 रूपए की सब्सिडी मात्र 15 दिनों के भीतर उनके खाते में प्राप्त हो गई। वहीं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दी जाने वाली 30000 रूपए की सब्सिडी भी 27 दिनों के भीतर प्राप्त हो गई। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना न केवल उपभोक्ताओं को बिजली बिल से राहत प्रदान कर रही है, बल्कि स्वच्छ, हरित एवं आत्मनिर्भर ऊर्जा को बढ़ावा देने की दिशा में एक प्रभावी पहल है। ग्राम रामाटोला में श्री हरीश वर्मा का यह उदाहरण जिले के अन्य नागरिकों के लिए प्रेरणास्रोत बन रहा है, जिससे अधिक से अधिक लोग इस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो रहे हैं।

  • Related Posts

    धमतरी के पर्यटन स्थलों को मिलेगा नया मंच, रील/फोटोग्राफी प्रतियोगिता 17 से 24 अप्रैल तक

      धमतरी 17 अप्रैल 2025/- धमतरी जिले की प्राकृतिक सुंदरता और समृद्ध पर्यटन स्थलों को देश-दुनिया तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा एक आकर्षक रील एवं फोटोग्राफी प्रतियोगिता…

    Read more

    नारी शक्ति वंदन अधिनियम का कोरबा में भव्य स्वागत, 33 प्रतिशत आरक्षण से मिला सशक्त मंच

    महिलाओं ने हस्ताक्षर कर दिखाई एकजुटता, मानव श्रृंखला से दिया सशक्त संदेश सरकार के फैसले का किया अभिनंदन, जताया प्रधानमंत्री का आभार कोरबा, 16 अप्रैल 2026/ नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम…

    Read more

    NATIONAL

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    बिहार में नई सरकार का एक्शन, कई जेलों में एक साथ छापेमारी

    हनुमान मंदिर की घंटी बजाकर बने ‘सम्राट’-अब लालू बजाएंगे घंटी,हे खेड़ा-हेमन्त को छेड़ा-हुआ न बखेड़ा,कल्लू भिखारी के घर अमेरिका-ईरान समझौता,हवा का रूख भांप लिया वरूण ने; वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी….

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    उत्तर बंगाल में ममता बनर्जी को झटका, भाजपा में शामिल हुई टीएमसी की यह महिला नेता

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    आज से संसद का विशेष सत्र, किरेन रिजिजू ने कहा- परिसीमन के नाम पर अफवाह न फैलाएं

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    दिल्ली और बिहार में वोट देनेवाले को बंगाल में नहीं डालने देंगे वोट, अभिषेक बनर्जी की आयोग को खुली चेतावनी

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान

    ईरान युद्ध पर ट्रंप का बयान: जंग अब खत्म होने की कगार पर, जल्द समझौता करना चाहता है तेहरान