Ro no D15139/23

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना : छोटे व्यवसायियों को मिल रहा नया संबल

*बलरामपुर जिले में 170 वेंडर्स को मिला 28.80 लाख का ऋण*

रायपुर, 11 जनवरी 2025/ केन्द्र सरकार द्वारा छोटे व्यवसायियों को उनके कारोबार के लिए सहजता से ऋण प्रदान करने के लिए संचालित प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना से सैकड़ों रेहड़ी-पटरी वाले, ठेले वाले और शहरी पथ विक्रेता लाभान्वित हो रहे हैं। इस योजना के तहत छोटे व्यवसायियों की आर्थिक स्थिति का डेटाबेस तैयार कर उसकी स्क्रीनिंग की जा रही है, जिससे उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल सके।

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में इस योजना से कई व्यवसायी लाभान्वित हुए हैं और उनके जीवन में बदलाव आया है। ग्राम जतरो निवासी श्री सुधीर मंडल, जो नगर पालिका परिषद बलरामपुर के सब्जी बाजार में सब्जी बेचते थे, कोविड-19 के लॉकडाउन में आर्थिक तंगी के कारण अपने व्यवसाय को बंद करने पर मजबूर हो गए। प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत सुधीर मंडल ने पहले 10 हजार का ऋण लिया और इसके बाद 20 हजार का द्वितीय ऋण प्राप्त किया। बैंक द्वारा उनके अच्छे लेन-देन को देखते हुए उन्हें 50 हजार रूपए का सीसी लोन स्वीकृत किया गया, जो अब बढ़ाकर एक लाख रूपए कर दिया गया है। आज सुधीर मंडल सब्जी मंडी से सब्जी खरीदकर थोक विक्रेताओं को बेचते हैं और प्रतिदिन 3-5 हजार रूपए तक की आय अर्जित कर रहे हैं। उनका परिवार अब आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर हो गया है।

नगर पालिका परिषद बलरामपुर में अब तक 332 स्ट्रीट वेंडर्स ने योजना के तहत ऋण के लिए आवेदन किया है, जिनमें से 223 वेंडर्स को ऋण स्वीकृत हो चुका है। 170 वेंडर्स को 10 हज़ार रुपये के मान से प्रथम ऋण के रूप में 17 लाख रुपए, 49 वेंडर्स को 20 हजार रुपये के मान से 9.80 लाख रुपये तथा 4 वेंडर्स को 50 हजार रूपए के मान से कुल दो लाख रूपए का तृतीय ऋण प्रदान किया गया है।

  • Related Posts

    एक दूसरे राज्य के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करने का है यह महत्वपूर्ण अवसर – राज्यपाल डेका

    *140 करोड़ देशवासियों को जोड़ रहा है एक भारत श्रेष्ठ भारत अभियान – मुख्यमंत्री साय* *लोकभवन में मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस* रायपुर, 01 अप्रैल 2026 / राज्यपाल…

    Read more

    नक्सल प्रभावित सालातोंग में बहने लगी विकास की धारा

    मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीणों को मिला पेयजल संकट से मुक्ति जल जीवन मिशन से हर घर पहुंचा नल जल रायपुर 1 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY)…

    Read more

    NATIONAL

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    बंगाल में युवा और महिला पर भाजपा का फोकस, संकल्प पत्र में इन योजनाओं की घोषणा संभव

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    क्रीमिया में क्रैश हुआ रूस का मिलिट्री विमान, चट्टाने से टकराया; 29 की मौत

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    असम चुनाव 2026: BJP ने जारी किया संकल्प पत्र, 2 लाख नौकरियां और UCC लागू करने का वादा

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ईरान पर फाइनल अटैक? ट्रंप से खाड़ी देशों ने जंग जारी रखने की लगाई गुहार

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    ट्रंप का दावा: ‘ईरान के साथ जल्द होगी बड़ी डील’, पाकिस्तान के जरिए चल रही है बातचीत

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…

    अधिकारी बड़े चालू-गये मंत्री तो पनीर की जगह आलू; विपक्ष की हालत खस्ता-पैट्रोल सस्ता; एपीकेफाईल से बचें,पादरी की चतुराई-कोर्ट में काम न आई,वरिष्ठ पत्रकार जवाहर नागदेव की खरी… खरी…