Ro no D15139/23

प्रयास आवासीय विद्यालय : चयनित विद्यार्थियों की काउंसिलिंग 23 से 27 जून तक

प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय रायपुर में

धमतरी । प्रयास आवासीय विद्यालय के कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। इस परीक्षा में चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार सूची विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in पर अपलोड किया गया है। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि चयनित विद्यार्थियों की वर्गवार काउंसिलिंग 23 जून से 27 जून तक राजधानी रायपुर के गुढ़ियारी स्थित प्रयास कन्या आवासीय विद्यालय में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित विद्यार्थियों को काउंसिलिंग स्थल में निर्धारित समय के एक घंटा पहले उपस्थित होना होगा। उन्हें सक्षम अधिकारी द्वारा जारी निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, कक्षा आठवीं की अंकसूची, यदि परिवार नक्सल हिंसा से प्रभावित है, तो इस आशय का संबंधित पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी प्रमाण पत्र, शाला स्थानांतरण प्रमाण पत्र, विद्यार्थी की मेडिकल बोर्ड द्वारा जारी चिकित्सा प्रमाण पत्र, सिकलसेल जांच प्रमाण पत्र आदि की मूल एवं सत्यापित छायाप्रति तथा काउंसिलिंग फॉर्म भी ले जाना होगा। काउंसिलिंग फॉर्म और योजना संबंधी जानकारी का अवलोकन विभागीय वेबसाईट http://eklavya.cg.nic.in पर किया जा सकता है।

सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह के बालकों की काउंसिलिंग 23 जून को, अनूसूचित जनजाति तथा विशेष रूप से कमजोर जनजाति समूह की बालिका की काउंसिलिंग 24 जून को, अनुसूचित जाति बालक-बालिका की काउंसिलिंग 25 जून को, अन्य पिछड़़ा वर्ग बालक-बालिका की काउंसिलिंग 26 जून तथा सामान्य वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के बालक-बालिकाओं की काउंसिलिंग 27 जून को आयोजित की जाएगी। यह सभी काउंसिलिंग सुबह 10 से शाम 5 बजे से आयोजित होगी।

  • Related Posts

    वेदांता प्लांट में बॉयलर हादसा: प्रशासन की मुस्तैदी से राहत-बचाव तेज, हालात नियंत्रण में

    *घटना के मजिस्ट्रियल जांच के आदेश* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) सक्ति जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए बॉयलर हादसे के बाद जिला प्रशासन…

    Read more

    समाज में न्याय और समानता की प्रेरणा देता रहेगा बाबा साहेब का जीवन : मुख्यमंत्री

    *रायपुर में डॉ. भीमराव अंबेडकर की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का भव्य अनावरण* रायपुर 14 अप्रैल 2026 (IMNB NEWS AGENCY) मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज राजधानी रायपुर में भारत…

    Read more

    NATIONAL

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    Iran US Tension : अमेरिका ने कहा- गेंद अब ईरान के पाले में

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    आज नीतीश कैबिनेट की अहम बैठक, सीएम दे सकते हैं इस्तीफा, पटना में हाई अलर्ट

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    डोनाल्ड ट्रंप ने खुद को दिखाया ‘ईसा मसीह’ जैसा; पोप लियो XIV को बताया ‘क्राइम पर सुस्त’ और ‘फ्लॉप’

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    महात्मा ज्योतिराव फुले: भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक, पढ़ें पीएम मोदी का लेख

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    सीएम नीतीश आज JDU नेताओं संग कर सकते हैं बैठक, कब तक बन सकती है नई सरकार?

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस

    ईरान को ट्रंप की दो टूक: बिना समझौते के भी खुलेगा ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज’, वार्ता के लिए पाकिस्तान पहुंचे जेडी वेंस